मंत्री अरविंद भदोरिया ने कहा -लव-जिहाद' और धर्म बदलने के लिए दिया जा रहा धन, ऐसी फंडिंग की जांच होनी चाहिए

मंत्री अरविंद भदोरिया ने कहा -लव-जिहाद' और धर्म बदलने के लिए दिया जा रहा धन,ऐसी फंडिंग की जांच होनी चाहिए

नई दिल्‍ली। लव-जिहाद' पर मध्‍यप्रदेश के मंत्री अरविंद भदोरिया ने गुरुवार को कहा लव-जिहाद' और धर्म बदलने के लिए धन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए पैसे देंगे। गृह मंत्रालय द्वारा इस तरह की फंडिंग की विस्तृत जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

mp

बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून पास कर दिया है। जिसके बाद अब मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसे प्रदेश में लागू करने की कवायद में जुट गए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में हम लव जिहाद नहीं होने देंगे। अगर कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर या लोभ-लालच देकर धर्म बदलवाएगा तो उसे सख्त सजा दी जाएगी। पिछले दिनों एक सभा को संबांधित करते हुए शिवराज ने कहा था हमारी आदिवासी का शोषण नहीं होने देगी।

उन्‍होंने दावा किया था कि कई लोगों की शादी कर ली जाती है और नाम भी नहीं बदला जाता और चुनाव लड़ लिया जाता है। इस तरह निकायों पर कब्जा किया जा रहा है। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा लेकिन सीएम ने लोगों से गुजारिश की जो लोग समाज तोड़ने का प्रयास कर रहे चाहे धर्मांतरण के नाम पर या दूसरे नाम पर हों, कुछ लोग संगठन बनाकर उनकी आड़ में अपने स्वार्थों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को अलग करके उनका बहिष्‍कार करिए। बता दें उत्‍तर प्रदेश के बाद कई भाजपा शासित सरकारें लव जिहाद कानून लागू करने पर विचार कर रही हैं उसमें मध्‍यप्रदेश सरकार सबसे आगे है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर देखकर ऐसा लग रहा है कि उत्‍तर प्रदेश के एमपी पहला प्रदेश होगा जहां लव-जिहाद कानून लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+