'कलेक्टर से जो सीट कहेंगें, वो मिल जाएगी', उपचुनाव से पहले शिवराज की मंत्री इमरती देवी का वीडियो वायरल
Shivraj Singh chauhan Govt Minister Imarti Devi video viral when she claims for MP By-Election call collector to win seat
भोपाल: मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार की मंत्री इमरती देवी हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों इमरती देवी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अंडा परोसने को लेकर विवादों में घिर गईं थी। लेकिन अब वह मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने विवादित भाषण को लेकर सुर्खियों में हैं। इमरती देवी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में इमरती देवी कुछ लोगों को संबोधित करते हुए कह रही हैं, ''हम कलेक्टर को कहेंगे, तो उतनी सीटें हमें मिल जाएगी।''

इमरती देवी ने वीडियो में कहा- 'सत्ता और सरकार का इतना होता है...'
कुछ गांव वालों को संबोधित करते हुए इमरती देवी मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव की बात कर रही हैं। इमरती देवी कहती हैं,''हमें सरकार में रहने के लिए 8 सीटें जितनी पड़ेगी। कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए 27 सीटें चाहिए। तो आप बता दो कि सत्ता और सरकार आखें मूंदें बैठी रहेंगी और वो (कांग्रेस) पूरी की पूरी जीत लेंगे। (गांव वाले लोग ताली बजाते हैं) सत्ता और सरकार का इतना होता है कि वो कहे कलेक्टर से कि हमें ये सीट चाहिए, तो वो हमें मिल जाएगी।''
इमरती देवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा की 27 सीटें खाली हैं। जिसपर जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। हालांकि अभी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने नहीं किया है।
कांग्रेस ने कहा- चुनाव आयोग को करेंगे शिकायत
इमरती देवी के इस वायरल वीडियो को कांग्रेस के कई नेताओं ने शेयर किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि वह इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। हालांकि इस वायरल वीडियो पर फिलहाल किसी एमपी के बड़े नेता की प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं इमरती देवी ने भी इस वीडियो को लेकर अभीतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव होने हैं। इमरती देवी भी कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में आई हैं। इमरती देवी खुद भी इस बार डबरा से उपचुनाव लड़ेंगी। इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति वफादार मानी जाती हैं। इमरती देवी हमेशा ही अपने बयानों को लेकर विवादों में रही हैं।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications