शिवराज सिंह चौहान ने PM मोदी को बताया 'शक्तियों का भंडार', कहा- उनमें दिखती है ईश्वर की छवि
पणजी, फरवरी 02। गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का प्रचार करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने दाबोलिम विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अलौकिक' बताया और कहा कि जब मैं उन्हें देखता हूं तो उनमें भगवान के निशान दिखते हैं।

अनंत शक्तियों के भंडार हैं पीएम मोदी- शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा, "जब भी मैं नरेंद्र मोदी में देखता हूं तो उनमें मुझे भगवान के निशान दिखते हैं। वह अनंत शक्तियों का भंडार है। एक व्यक्ति इतना काम कैसे कर सकता है? कांग्रेस ने इससे पहले सालों तक सरकार चलाई थी। क्या आप जहां भी गए थे वहां विकास कार्य थे? "

मैं दिल से महसूस करता हूं, इसलिए बोल रहा हूं- शिवराज
शिवराज सिंह ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री को लेकर ये सब इसलिए नहीं कह रहा हूं, क्योंकि मैं एक भाजपा का कार्यकर्ता और सीएम हूं बल्कि मैं दिल से ये चीज महसूस करता हूं। शिवराज सिंह ने कहा कि यह भारत देश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री हैं, उनके पास एक अविश्वसनीय व्यक्तित्व है।" शिवराज सिंह ने मोदी को सुपरह्यूमन बताया है।

आज विदेशों में भारतीयों की इज्जत होती है- शिवराज
इस जनसभा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक पटल पर भारत की जो छवि बनाई है, वो कांग्रेस की सरकार में भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो विदेशों में लोग हमारी उपेक्षा करते थे। जब हम कहते हैं कि हम भारत से आते हैं तो हमें कोई सम्मान नहीं मिलता था, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ये स्थिति बदली है।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM शिवराज सिंह चौहान ने दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications