मध्य प्रदेश में अधिकारियों की पिटाई पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा अधिकारी की क्रिकेट बल्ले से पिटाई करने के मामले पर अब राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान सामने आया है। राज्य में अधिकारियों के खिलाफ होने वाली ऐसी घटनाओं को लेकर सीएम कमलनाथ ने कहा कि यह वास्तव में दुखद है। पिछले 15 साल में यह उनकी आदत बन गई थी। यह तब प्रकाश में नहीं आया ता। अब यह बात सामने आई है। सीएम कमलनाथ ने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना होने पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

क्रिकेट के बल्ले से की थी निगम के अधिकारी की पिटाई
बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में जर्जर मकान को तोड़ने गए नगर निगम के अधिकारी की क्रिकेट के बल्ले से पिटाई करने वाले भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत मिल गई है। भोपाल की विशेष अदालत में शनिवार को सुनवाई 50 हजार के मुचलके पर उनको जमानत दी। इसके अलावा बिना इजाजात प्रदर्शन करने के मामले मे भी आकाश को जमानत मिल गई है। नगर निगम के अधिकारी को बल्ले से पीटने के मामले में कोर्ट ने बीजेपी विधायक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

एक और बीजेपी नेता का सामने आई गुंडागर्दी
आकाश विजयवर्गीय का मामला चल ही रहा था कि मध्य प्रदेश में एक और बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया था जब भाजपा पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने दफ्तर में भीतर घुसकर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (सीएमओ) के साथ मारपीट की, इस मारपीट में सीएमओ को सिर में चोट आई थी, जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीजेपी नेता ने भी किया केस
सीएमओ की पिटाई के मामले में सतना एसपी रियाज इकबाल ने बताया, 'सीएमओ बीजेपी नगर पंचायत अध्यक्ष रामसुशील पटेल द्वारा मारपीट किए जाने पर घायल हुए हैं। दोनों ने एकदूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रामपटेल भी दावा कर रहे हैं कि उनके साथ मारपीट की गई है। उनका भी बयान दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।
यह भी पढ़ें- नगर निगम अधिकारी से मारपीट केस में 'बैटमैन' आकाश विजयवर्गीय को जमानत












Click it and Unblock the Notifications