1984 के सिख दंगों में पीड़ित परिवारों को भाजपा सरकार देगी मुआवजा
भोपाल। सिख दंगों के 32 साल गुजर जाने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने इस दंगे में प्रभावित हुए राज्य के 479 परिवारों को 7.91 करोड़ का मुआवजा देने का फैसला लिया है।

शिवराज सरकार ने लिया फैसला
मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में यह फैसला लिया। सरकार के प्रवक्ता और जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बारे में बताया कि राज्य के सात जिलों में सिख दंगों के पीड़ित फैले हैं। ये जिले हैं - जबलपुर, इंदौर, दमोह, देवास, बैतूल, शिवपुरी और डिंडोरी। कुल 479 पीड़ित परिवारों को 7.91 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सिख दंगों में पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की यह आखिरी किश्त है। इससे पहले संपत्ति की क्षति का मुआवजा पीड़ित परिवारों को दिया जा चुका है।
कहीं यह फैसला पंजाब चुनाव को लेकर तो नहीं!
अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार ने पंजाब में होने वाले चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया है।
टाइटलर के खिलाफ सीबीआई की जांच रिपोर्ट
जब मध्य प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया ठीक उसी वक्त सिख दंगों के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ बुधवार को सीबीआई ने दिल्ली की अदालत में जांच रिपोर्ट पेश कर दी।
पहले सीबीआई ने टाइटलर को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन हथियार डीलर अभिषेक वर्मा के बयान पर गवाहों को प्रभावित करने के मामले में टाइलटर के खिलाफ सीबाआई जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications