मध्य प्रदेश: 16 कांग्रेस विधायकों के बाद स्पीकर ने बीजेपी एमएलए का इस्तीफा भी किया स्वीकार
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर एन.पी. प्रजापति ने शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के विधायक शरद कौल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। गुरुवार देर रात उन्होंने 16 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए थे। मीडिया से बात करते हुए एनपी प्रजापति ने कहा कि शरद कौल ने पहले कहा था कि उन पर इस्तीफे का दबाव बनाया गया लेकिन वो उनके डॉक्यूमेंट देखने और बुलाने पर भी मिलने ना आने के बाद मुझे नहीं लगा कि उन पर दबाव है। ऐसे में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।
Recommended Video

स्पीकर एनपी प्रजापति ने 16 बागी कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लेने के बाद अब कांग्रेस से बगावती हुए सभी 22 विधायकों के इस्तीफे मंजूर हो गए हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर ने विधायकों के इस्तीफे पर कहा, मैंने 16 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। विधानसभा का इतिहास है कि इतनी ज्यादा संख्या में विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करना एक अध्यक्ष को कितना भारी लगता है, मन कितना ज्यादा दुखी होता है। लेकिन क्या करें सदस्य खुद इस्तीफा दे रहे हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश में 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद जारी सियासी घमासान सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर को आज 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट करवाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ घंटे बाद स्पीकर एनपी प्रजापति ने रात 12 बजे बेंगलुरु में ठहरे कांग्रेस के 16 बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकर कर लिए। 6 विधायकों के इस्तीफे पहले ही हो चुके हैं। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर के बागी 16 विधायकों के इस्तीफे मंजूर करने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्पीकर को पहले उनके इस्तीफे को स्वीकार करना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications