Sachin Vaze Row: नवनीत कौर ने शिवसेना सांसद के खिलाफ PM मोदी और शाह को लिखी चिठ्ठी
नई दिल्ली। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की ओर से महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों का मामला जोरशोर से संसद में उठाने वाली नवनीत राणा ने अब शिवसेना सांसद अरविंद सांवत की शिकायत पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से की है। उन्होंने इस बारे में दोनों को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि सदन में सचिन वझे का मुद्दा उठाने पर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें संसद परिसर में धमकी दी है।

Recommended Video
जबकि इससे पहले मीडिया से बात करके हुए नवनीत राणा ने कहा था कि वो शिवसेना एमपी अरविंद सावंत के खिलाफ अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी। सांसद ने कहा कि संसद के भीतर यदि कोई महिला सुरक्षित नहीं होगी तो वह अपने आप को महाराष्ट्र में कैसे सुरक्षित महसूस करेगी।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये एक महिला के सम्मान और गरिमा का प्रश्न हैं और वो चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। वो मुझे ऐसे धमका नहीं सकते हैं।

नवनीत राणा ने ठाकरे सरकार पर उठाए सवाल
मालूम हो कि सोमवार को देशमुख मामले पर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने ठाकरे सरकार पर जमकर वार किया और सचिन वाजे की भूमिका पर तीखे सवाल किए, लेकिन इसके बाद नवनीत राणा ने जो कहा वो हैरान कर देने वाला है।

'जेल में डालने और देख लेने की धमकी'
दअरसल सासंद नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें संसद की लॉबी में जेल में डालने और देख लेने की धमकी दी है, नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष से अपील की है कि महिलाओं का अपमान करने वाले सावंत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
अरविंद सावंत ने आरोपों से किया इनकार
हालांकि अरविंद सावंत ने राणा के सारे आरोपों को गलत बताते हुए राणा के बात करने के रवैये पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी शिवसैनिक किसी भी महिला का अपमान नहीं कर सकता है। वो झूठ बोल रही हैं। वो इतने खराब लहजे में बात करती हैं, जिसको बयां नहीं किया जा सकता है। वो हर वक्त सीएम उद्दव ठाकरे के खिलाफ नफरत फैलाने वाली बातें करती हैं।

लोकसभा में नवनीत ने क्या कहा?
गौरतलब है कि सोमवार को लोकसभा में भाजपा के सांसदों ने महाराष्ट्र के एक पुलिस अधिकारी द्वारा राज्य के गृहमंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों का मुद्दा उठाया और इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसी दौरान निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सवाल उठाया कि जिस पुलिस अधिकारी को 16 वर्ष तक निलंबित रखा गया, उसे महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास अघाड़ी सरकार आते ही बहाल क्यों कर दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications