अली अनवर को जदयू ने किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

नई दिल्ली। बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने से जदयू में मची उठापटक के बीच पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद अली अनवर को संसदीय बोर्ड से निलंबित कर दिया। बता दें कि नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने के फैसले को सबसे पहले अली अनवर ने ही खुलेआम विरोध किया था। इसके बाद से ही जदयू द्वारा इनके ऊपर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही थी।

अली अनवर को जदयू ने किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

फैसले की जानकारी देते हुए जदयू के महासचिव ने केसी त्यागी ने कहा कि अली अनवर दूसरी विपक्षी पार्टियों की बैठकों में शामिल हो रहे हैं इसलिए पार्टी उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए संसदीय बोर्ड से निलंबित करती है। अली अनवर ने फैसले के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जनता हमारे साथ है। आज जो देश की नीतियां हैं उसे कोई तो तोड़ेगा। किसी अली अनवर को तो सामने आना ही पड़ेगा।'

बता दें कि अली अनवर इकलौते नेता नहीं हैं जिन्होंने नीतीश कुमार का भाजपा के साथ जाने के फैसले का विरोध किया था। इसके पहले जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव भी नाराजगी जता चुके हैं। ऐसे में अब इस बात के भी कयास लगाए जा रहे पार्टी शरद यादव पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें राज्यसभा में पार्टी के नेता पद से हटा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+