Madhya Pradesh: जबलपुर जेल में 40 कैदी कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में भेजे गए
Madhya Pradesh: जबलपुर जेल में 40 कैदी कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में भेजे गए
भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर जेल में 40 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पीटीआई की खबर के मुताबिक जेल में आए नए कैदियों में से 40 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए। जबलपुर केंद्रीय जेल में आए कोरोना संक्रमित 40 कैदियों को आइसोलेशन में रखा गया है।

जेल के एक अधिकारी के मुताबिक सभी संक्रमित कैदियों को अलग वार्ड में आइसोलेशन में रखा गया है। जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केन्द्रीय कारागार के उप महानिरीक्षक गोपाल ताम्रकर ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 40 नए कैदियों को पृथकवास में रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कैदियों में अभी कोरोना के लक्षण नहीं में रखा गया है। उन्होंने कहा कि कैदियों में कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद उन्हें बाकी सभी कैदियों से अलग कर दिया गया है। जल्द ही उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।
जेल अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी कैदी 15 से 27 अगस्त की बीच केन्द्रीय कारागार में दाखिल हुए थे। कैदियों में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। जल्द ही इसके सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कारागार में 3000 से करीब कैदी है। इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि ये कैदी अन्य कैदियों के संपर्क में न आए।












Click it and Unblock the Notifications