Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के दामाद ने किया खुलासा, बोले- ना बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं ना तेरहवीं की पूजा में आईं

मुंबई। अभिनेत्री मौसमी चटर्जी पर उनके दामाद ने कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपनी बेटी के निधन के बाद ना तो उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुईं और ना ही तेरहवीं की पूजा के लिए आईं। बता दें मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का निधन 13 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। वह 45 साल की थीं। अब पायल के निधन के बाद उनके पति डिक्की सिन्हा ने अभिनेत्री के बारे में ये बातें कही हैं।

तेरहवीं की पूजा में शामिल नहीं हुईं मौसमी

तेरहवीं की पूजा में शामिल नहीं हुईं मौसमी

स्पॉटबॉय से बातचीत में डिक्की ने कहा कि अभिनेत्री ने तेरहवीं की पूजा में शामिल नहीं होने से पहले ही इस बारे में बता दिया था। मौसमी चटर्जी के पति और उनकी छोटी बेटी मेघा को भी उनके ना आने से अजीब लग रहा था। डिक्की सिन्हा ने कहा, 'मैं वास्तव में ऐसे लोगों की परवाह नहीं कर सकता। मैं जितना कर सकता था किया। मैंने उनके इलाज में खूब खर्च किया। मैं अपनी बहन की कोलकाता में हुई शादी में शामिल नहीं हुआ। मैंने वह सब किया जो मैं कर सकता था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।'

'बेटी का चेहरा तक नहीं देखा'

'बेटी का चेहरा तक नहीं देखा'

डिक्की ने ये भी कहा कि पायल के निधन के बाद मौसमी ने अपनी बेटी का चेहरा तक नहीं देखा। ना ही वो अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। बता दें डिक्की और पायल की शादी साल 2010 में हुई थी। पायल डायबिटीज से पीड़ित थीं। और वह दो साल तक कोमा में भी रही थीं। साथ ही मौसमी चटर्जी ने बेटी के निधन के बाद कहा था कि वह पायल की सेहत को नजरअंदाज करने और उनकी दवाइयों के बिल नहीं भरने के लिए डिक्की और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करेंगी।

'बेटी को अस्पताल में देखने नहीं आईं'

'बेटी को अस्पताल में देखने नहीं आईं'

इसे लेकर डिक्की का कहना है कि पायल बीमार थीं और डॉक्टरों ने हमें उनकी गंभीर हालत के बारे में बता दिया था। लेकिन इस दौरान कभी मौसमी अपनी बेटी को अस्पताल में देखने नहीं आईं। जबकि उनके पति और बेटी अक्सर अस्पताल आते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+