MOTN सर्वे 2025: देश के बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट जारी – नीतीश गायब, योगी 5वें स्थान पर

MOTN survey: देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम की नई लिस्ट सामने आई है। इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं और इसमें देश के मुख्यमंत्रियों की परफॉर्मेंस को लेकर जनता की राय ली गई। नतीजे वाकई चौंकाने वाले हैं क्योंकि इस बार बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम कहीं नहीं है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी नाम बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट से बाहर है। हालांकि ये दोनों नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री की लिस्ट में शामिल हैं।

सर्वे में जब लोगों से यह सवाल पूछा गया कि देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है? तो सबसे ज्यादा लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिया। सीएम योगी को देशभर के 36% लोगों ने सबसे बेहतर मुख्यमंत्री माना है। सीएम योगी ने अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी है। फरवरी 2025 में उनकी स्वीकृति रेटिंग 35% थी, जो अब अगस्त 2025 में बढ़कर 36% हो गई है। हालांकि परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट में राष्ट्रीय स्तर पर सीएम योगी 5वें नंबर पर हैं।

MOTN survey Chief Minister

🔴 ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू की लोकप्रियता बरकरार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी स्थिति मजबूत की। फरवरी में उनका आंकड़ा 11% था, जो अगस्त 2025 में बढ़कर 13% हो गया। इस तरह वे राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर कायम हैं। हालांकि बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट में वो 9वें नंबर पर हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। फरवरी 2025 में उनकी रेटिंग 5% थी, जो अगस्त में बढ़कर 7% हो गई और लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में वे तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट में वो 7वें नंबर पर हैं।

🔴 असम के हिमंत बिस्वा सरमा बने देश के बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम

सर्वे के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बड़े राज्यों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री बने हैं। अगस्त 2025 में 44.6% लोगों ने उनके कामकाज को संतोषजनक बताया। हालांकि, उनकी लोकप्रियता फरवरी 2025 में 55% थी, जो अब घटकर 44.6% रह गई है। बावजूद इसके वे देशभर के मुख्यमंत्रियों में नंबर 1 पर हैं।

🔴 हेमंत सोरेन और विष्णु देव साय की बड़ी छलांग

🔹 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता भी फरवरी के 39% से बढ़कर अगस्त में 42% हो गई। विष्णु देव साय टॉप-10 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

🔹 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला। फरवरी में जहां उनका आंकड़ा 31% था, वहीं अगस्त में यह बढ़कर 42% हो गया। हेमंत सोरेन टॉप-10 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। दोनों नेताओं ने इस सर्वे में शानदार प्रदर्शन किया और टॉप परफॉर्मर्स की लिस्ट में मजबूती से जगह बनाई।

🔴 Best Performing CM List: सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री (बड़े राज्यों में) (10 से ज्यादा लोकसभा सीट वाले राज्य)

  • 1. हिमंत बिस्वा सरमा (असम) - 44.6%
  • 2. विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़) - 41.9%
  • 3. हेमंत सोरेन (झारखंड) - 41.9%
  • 4. भूपेंद्र पटेल (गुजरात) - 40.7%
  • 5. योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) - 40.4%
  • 6. मोहन यादव (मध्य प्रदेश) - 39.2%
  • 7. चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश) - 38.1%
  • 8. मोहन चरण मज़ी (ओडिशा) - 34.2%
  • 9. ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) - 30.1%
  • 10 भगवंत सिंह मान (पंजाब) - 29.9%
MOTN survey Chief Minister

🔴 नीतीश कुमार क्यों नदारद?

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो अक्सर राष्ट्रीय राजनीति और चर्चाओं में छाए रहते हैं, इस लिस्ट में कहीं भी दिखाई नहीं दिए। इससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या बिहार की जनता नीतीश सरकार से संतुष्ट नहीं है या उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है।

🔴 छोटे राज्य (10 से कम लोकसभा सीटों वाले राज्य)

  • 1. प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम) 53.9%
  • 2. पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश) 41.6%
  • 3. डॉ. माणिक साहा (त्रिपुरा) 40.4%
  • 4. कोर्नाड संगमा (मेघायल) 38.6%
  • 5. लालदुहोमा (मिजोरम) 38.4%

🔴 देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

  • 1. योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) -36%
  • 2. ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) - 12.5%
  • 3. चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश) - 7.3%
  • 4. नीतीश कुमार (बिहार) -4.3%
  • 5. एमके स्टालिन (तमिलनाडु) -3.8%
  • 6. पिनाराई विजयन (केरल) - 3%
  • 7. रेवंत रेड्डी (तेलंगाना) - 2.8%
  • 8. मोहन यादव (मध्य प्रदेश) - 2.7%
  • 9. हिमंत बिस्वा सरमा (असम) - 2.1%
  • 10. देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र) - 1.7%

सर्वे का दायरा

यह इंडिया टुडे-सीवोटर MOTN पोल 1 जुलाई से 14 अगस्त 2025 के बीच कराया गया। इसमें पूरे देश के 54,788 लोगों से सीधा सवाल पूछा गया। साथ ही सीवोटर के नियमित ट्रैकर डेटा से 1,52,038 और इंटरव्यू शामिल किए गए। कुल मिलाकर 2,06,826 लोगों की राय पर आधारित यह रिपोर्ट तैयार हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+