MOTN Poll: आज हुए चुनाव तो भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत, जानिए कितनी सीट मिलेगी

देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। आगामी चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। ऐसे में मूड ऑफ द नेशन का सर्वे सामने आया है। जोकि मौजूदा राजनीतिक माहौल क्या है और लोग किसी पार्टी की ओर अपना रुझान दिखा रहे हैं, वह बताता है।

इस सर्वे के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर से प्रचंड जीत दर्ज करने जा रही है। हालांकि सर्वे में कहा गया है कि एनडीए 400 आंकड़े से थोड़ा पीछे रह जाएगी।

pm modi

एमओटीएन पोल के अनुसार अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए आसानी से सत्ता में वापसी कर सकती है और उसके खाते में आराम से 335 सीटें आ सकती हैं, जोकि बहुमत के 272 के आंकड़े से कहीं अधिक है।

हालांकि गठबंधन को 18 सीटों का नुकसान हो सकता है, जिसका सबसे अधिक फायदा इंडिया गठबंधन के दलों को होगा।

MOTN पोल में कुल 35801 लोगों ने हिस्सा लिया, ये लोग सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के हैं। पोल को 15 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 के बीच किया गया है। इंडिया गठबंधन जिसमे कांग्रेस सहित कई अहम विपक्षी दल हैं उनके खाते में 166 सीटें जाती नजर आ रही हैं।

अगर किस पार्टी को कितनी सीट मिलेंगी इसपर नजर डालें तो भाजपा को आसानी से 304 सीटें मिलने की संभावना है। पिछले चुनाव में भाजपा को 303 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ सकती है।

उसके खाते में 71 सीटें जा सकती हैं। जोकि पिछले चुनाव की तुलना में 19 सीट अधिक है। बाकी के विपक्षी दल 168 सीटों पर जीत दर्ज कर सकते हैं।

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है, ऐसे में उनकी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने की संभावना है। जिन लोगों ने पोल में हिस्सा लिया उसमे से 42 फीसदी लोगों ने कहा कि यह महत्व का विषय है।

इसके साथ ही लोगों ने आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 12 फीसदी लोगों ने इसपर सरकार का साथ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+