Mother's Day 2024: मां को समर्पित इस दिन के बारे में जानें सबकुछ, मम्मी को दें ये शानदार गिफ्ट्स

Mother's Day 2024: मदर्स डे एक ऐसा दिन है, जो दुनियाभर की सभी माओं को समर्पित है। ये दिन मां के महत्व की लोगों को याद दिलाता है। मां.... एक शब्द जो हमेशा से ही सम्मान, प्रेम और स्नेह का प्रतीक रहा है। मां के प्रेम और समर्पण का महत्व अधिकाधिक मान्यता प्राप्त कर रहा है, और इसी भावना को मजबूती से दिखाते हुए हर साल मई महीने के दूसरे संडे को मां को समर्पित एक दिन मनाया जाता है। ये एक ऐसा दिन है जब पूरे विश्व में मां के प्रेम को मानते हैं और उन्हें आभार प्रकट करते हैं।

मां हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और संगीन हिस्सा होती हैं। उनका प्रेम, समर्पण और संघर्ष हमें जीवन में मंजिल तक पहुंचने की शक्ति देता है। मां की ममता, स्नेह और संयम ही हमें एक बेहतर व्यक्ति बनने में मदद करते हैं।

Mothers Day 2024

कैसे हुई थी मदर्स डे की शुरुआत?
बताते चलें कि मदर्स डे की शुरुआत साल 1908 में अमेरिका में हुई थी। तब अमेरिकी महिला एना जार्विस की तमाम कोशिशों के बाद इस अहम दिन की शुरुआत हुई थी। फिर धीरे-धीरे पूरी दुनियाभर में ये दिन मनाया जाने लगा। दरअसल, एना जार्विस ने इस दिन की शुरुआत अपनी मां ऐन रीव्स जार्विस की याद में की थी।

मां को देने के लिए शानदार गिफ्ट आइडिया

मां के लिए गिफ्ट चुनना एक टास्क हो सकता है, लेकिन कुछ सुझाव हैं जो आपको उन्हें खुश कर सकते हैं।

  • एक ज्वैलरी या साड़ी: मां को एक सुंदर ज्वैलरी आप गिफ्ट कर सकते हैं जाहिर तौर पर ये ज्वैलरी उन्हें खुशी देगी।
  • मां के लिए उनकी पसंद का खाना: आप इस दिन अपनी मां के लिए कुछ खास बना सकते हैं। ये उन्हें स्पेशल फील कराएगा।
  • हेल्थ और ब्यूटी: आप अपनी मां को एक स्पा या फिर मसाज गिफ्ट कार्ड दे सकते हैं। किसी योगा क्लास की मेंबरशिप देने का आइडिया भी काफी शानदार है।

मदर्स डे एक ऐसा मौका है जब हम समय निकालकर अपनी मां के साथ बिताने का अवसर पाते हैं और उनके साथ अपना प्यार बांटते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+