बेरहम मां! बालकनी में गिरा कपड़ा लाने के लिए बच्‍चे को 10वें फ्लोर से नीचे लटकाया, दिल दहला देगा Video

बेरहम मां! बालकनी में गिरा कपड़ा लाने के लिए बच्‍चे को 10वें फ्लोर से लटकाया, दिल दहला देगा Video

फरीदाबाद, 11 फरवरी। मां अपने बच्‍चे के लिए जान अपनी जान न्‍यौछावर कर देती है। लेकिन एक ऐसी बेरहम मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि कोई मां अपने बच्‍चे के साथ ऐसा कर सकती है।

बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से नीचे लटकाया

बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से नीचे लटकाया

इस वीडियो में बच्‍चे की सगी मां ने खुद अपने छोटे से बच्‍चे की जान जोखिम में डालते हुए नजर जा रही है। दूसरे के फ्लैट की बालकनी में गिरे कपड़े को वापस लाने के लिए वो अपने बेटे को दसवें फ्लोर से नीचे टांग लटका देती है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल दहज जाएगा।

फरीदाबाद की है ये मां

फरीदाबाद की है ये मां

ये वायरल वीडियो फरीदाबाद के सेक्‍टर 82 के फ्लोरिडा सोसायटी का है। जहां रहने वाली एक महिला जो दसवें फ्लोर पर रहती हैं। उसने अपना कपड़ा बालकनी में सूखने के लिए डाला था जिसमें एक कपड़ा उसके नीचे के फ्लैट में गिर जाता है। नीचे का फ्लैट बंद था इसलिए उसने कपड़ा उठाने के लिए अपने बेटे को जिसकी उम दस साल तक होगी उसे नीचे साड़ी से लटका दिया।

साड़ी के सहारे नीचे गए बच्‍चे का ऊपर खींचती है मां

साड़ी के सहारे नीचे गए बच्‍चे का ऊपर खींचती है मां

इस वीडियो को सामने के टॉवर में फ्लैट में रहने वालों ने शूट कर दिया। वीडियो में साफ नजर दिखाई दे रहा है कि वो बच्‍चे को पीले रंग की साड़ी से बांध कर नीचे की बालकनी में उतारती है और बच्‍चा नीले की बालकनी में गिरा कपड़ा उठाता है और फिर उसकी मां उसे वापस ऊपर खींचती है। ये सब महिला दसवीं मंजिल से कर रही थी।

जरा सी चूक होती तो चली जाती जान

जरा सी चूक होती तो चली जाती जान

महिला जब बेटे अकेले ही ऊपर खींच रही थी तो बच्‍चा उसके बगल एक और महिला खड़ी थी जो बच्‍चे की दादी जैसी नजर आ रही है। ताज्जुब की बात ये है कि मां को ऐसा करने के लिए उसने भी मना नहीं किया। हालांकि बच्‍चे को ऊपर खींचने मां कामयाब हो जाती हैं। बेटा सही सलामत ऊपर पहुंच जाता है लेकिन अगर जरा सी चूक होती तो बच्‍चे की जान तक जा सकती थी।

सोसाइटी ने मां को भेजी है नोटिस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगर जरा सी गड़बड़ होती तो बच्‍चे की जान तक जा सकती थी। इस सोसाइटी में रहने वाली महिला ने बताया कि ये घटना 7 फरवरी की है उसने कपड़ा उठाने के लिए किसी से मदद मांगने के बजाए महिला ने अपने बेटे को साड़ी में बांध कर नीचे लटकाया था। जिसके लिए उसे अब सोसाइटी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने पर महिला को आभास हुआ कि उसने एक कपड़े के मोह में कैसे अपने बेटे की जान जोखिम में डाल दी। अब उसे पछतावा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+