Mother's Day 2021: गूगल ने डूडल के जरिए खास अंदाज में बनाया 'मां' के लिए कार्ड
Mother's Day 2021: गूगल ने डूडल के जरिए खास अंदाज में बनाया 'मां' के लिए कार्ड
नई दिल्ली, 09 मई: दुनिया भर के कई देशों में आज मदर्स डे /मातृ दिवस मनाया जा रहा है। मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल से 9 मई को मनाया जा रहा है। ये दिन मां को समर्पित होता है। मदर्स डे पर गूगल ने एक खास अंदाज में डूडल बनाया है। गूगल डूडल आज दुनियाभर की मांओं को समर्पित है। इस डूडल के जरिए गूगल ने मां के दिन को सेलिब्रेट किया है। ये डूडस बहुत ही खास है क्योंकि ये एक एनिमेटेड डूडल है। ये डूडल एक स्टिल इमेज ना होकर पोप-अप कार्ड है। जिसमें कई रंगों का इस्तेमाल किया गया है। ये डूडल एक खास तरीका का डिजिटल कार्ड है। इस साल का गूगल डूडल कार्ड क्राफ्ट का शानदार उदाहरण है।
Recommended Video

डूडल के इस डिजिटल कार्ड का इस्तेमाल कर आप दुनिया के किसी भी कोने में अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं। गूगल डूडल यह डिजिटल कार्ड बनाने में आपकी मदद कर सकता है। डूडल पर राइट क्लिक करने पर ये आपको सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे अन्य प्लेटफार्म पर शेयर करने का ऑप्शन देता है।
कोरोना काल में कई लोग अपनी मां से मदर्स डे पर दूर हैं, ऐसे में आप अपनी मां को बाजार से कार्ड खरीदकर भेजने की जगह गूगल के डिजिटल कार्ड वाले डूडल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस गूगल डूडल को Olivia द्वारा बनाया गया है। गूगल डूडल में लिखा है, मदर्स डे 2021 गूगल ने आज डूडल में मदर्स डे के मौके पर अलग-अलग क्राफ्ट ऑप्शन जैसे हार्ट, फ्लॉवर, एनीमल का उपयोग किया है।
मदर्स डे का इतिहास?
मदर्स डे की शुरुआत 20वीं सदी के शुरू में अमेरिका में हुई थी। इसकी शुरुआत एना जार्विस ने की थी। मदर्स डे किस दिन मनाया जाएगा, इसको लेकर दुनियाभर में हमेशा ही मतभेद रहा है। ग्रीस के लोग मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं। भारत में भी ये दिन इसी दिन मनाया जाता है। बोलीविया में मदर्स डे 27 मई को मनाया जाता है। जिसके पीछे की वजह 27 मई, 1812 की क्रांति है। जिसमें स्पेन की सेना ने बॉलीविन में उन महिलाओं की हत्या कर दी थी, जो आदाजी के लिए लड़ रही थीं। महिलाओं के सम्मान वहां 27 मई को मदर्स डे मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications