जिस बच्चे को जन्म के वक्त ही मरा मान चुकी थी मां, 30 साल बाद बीवी बच्चों के साथ पहुंचा
नई दिल्ली। अमेरिका के कैलीफॉर्निया में 30 साल बाद एक महिला को अपना खोया हुआ बच्चा मिला है। इस महिला को डिलीवरी के वक्त बताया गया था कि उनको बेटी हुई है और उसने जन्म के कुछ मिनट बाद ही दम तोड़ दिया। इसके 30 साल अब महिला को पता चला कि दरअसल उसे बेटी नहीं बेटा हुआ था। जो कि जिंदा है और अब शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। महिला बेटे के इस तरह मिलने के बाद बेहद खुश है।

18 साल की उम्र में दिया था बच्चे को जन्म
कैलीफोर्निया की टीना बेनजार्नो अब 58 साल की हैं। 30 साल पहले जब वो 18 साल की तो एक बच्चे को जन्म दिया। टीना को होश आने पर बताया गया कि उन्होंने बच्ची को जन्म दिया था, जो अब दुनिया में नहीं है। उसकी मौत हो गई। टीना ने अपनी मृत बेटी को क्रिस्टिन नाम दिया और उसे याद करती रही। वो हमेशा कहती रही कि उसे क्रिस्टीन को एक बार ना देख पाने का दुख है।

डीएनए हुआ मैच
मेल ऑनलाइन की एक खबर के मुताबिक, हाल ही में टीना बेनजार्नो को एक संदेश मिला। जिसमें इस शख्स ने कहा कि उसका नाम क्रिस्टीन है, टीना उसकी मां है और वो उससे मिलना चाहता है। इसका टीना को यकीन नहीं हुआ तो उसने अपना डीएनए और क्रिस्टिन का डीएनए मैच होने के लिए भेजा। दोनों का डीएनए मैच हो गया।

बच्चो को ले लिया गया था गोद
दोनों मिले तो पता चला कि टीना के बच्चे की मौत नहीं हुई थी। क्रिस्टिन को किसी ने गोद लिया गया था और वह दूसरे शहर में रहा। शुरू में वह ट्रांसजेंडर की तरह था लेकिन बाद में पुरुष बन गया। उसके पत्नी और बच्चे भी हैं। टीना का कहना है कि वो अपने बच्चे को पााकर खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications