मुस्लिम युवक की राजस्थान में बेदर्दी से हत्या, मां ने कहा - गुनहगारों को मिले सजा

राजस्थन के राजसमंद में हुए मुस्लिम युवक वीभत्स हत्या पर मृतक की मां ने अपना दर्द बयां किया है। मृतक की मां का कहना है कि उसे गुनगहारों को सजा मिलनी चाहिए। बुधवार को राजसमंद में शंभुलाल रिगार नाम के शख्स ने 48 वर्षीय मोहम्मद अफराजुल की निर्मम हत्या कर दी।

Recommended Video

    Muslim man brutally murdered over love Jihad । वनइंडिया हिंदी

    राजसमंद। राजस्थन के राजसमंद में हुए मुस्लिम युवक वीभत्स हत्या पर मृतक अफराजुल की मां ने अपना दर्द बयां किया है। मृतक की मां का कहना है कि उसे गुनहगारों को सजा मिलनी चाहिए। मां ने कहा, 'मेरी बेटे से उसी दिन बात हुई थी। मुझे नहीं मालूम कि मेरे बेटे को किस लिए मार दिया। मैंने वीडियो देखा है। गुनहगारों को सजा मिलनी चाहिए।'

    Rajasthan Murder

    बुधवार को राजसमंद में शंभुलाल रिगार नाम के शख्स ने 48 वर्षीय मोहम्मद अफराजुल की निर्मम हत्या कर दी। इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आरोपी अफराजुल पर पहले कुदाल से वार करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद वो तलवार से उसका गला रेतकर उसे आग के हवाले कर देता है।

    वीडियो वायरल हो जाने से पूरे राजसमंद में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने एसआईटी गठित कर हत्या की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी शंभुलाल को गिरफ्तार कर लिया है। राजनगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्यों को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ मीना ने बताया कि अफराजुल एक मजदूर के रूप में राजसमंद में काम करता था और उसका परिवार भी यहीं रहता था।

    ये भी पढ़ें: राजस्थान में मुस्लिम शख्स की कुदाल से काटकर हत्या, जांच के लिए एसआईटी गठित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+