बेटी का मर्डर कर मां खुद भी फांसी से लटकी, पढ़िए वारदात की वजह

ठाणे में एक मां ने बेटी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। मां बहुत दिनों से टीबी की बीमारी से परेशान थी।

ठाणे। अपनी बीमारी से परेशान होकर एक महिला ने अपनी बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे में घटी। महिला काफी समय से अपनी बीमारी से परेशान थी, ठीक से इलाज नहीं हो पाने के कारण हमेशा उसके मन में निराशा बनी रहती थी।

बीमारी से छुटकारा पाने के लिए कातिल बनी मां

बीमारी से छुटकारा पाने के लिए कातिल बनी मां

बीमारी से छुटकारा पाने के लिए महिला ने मौत को गले लगाना ही पसंद किया। बिल्डिंग के कॉम्प्लेक्स में खेल रही 6 साल की बेटी को पुचकार के बुलाया और घर में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और खुद पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। बदलापुर स्थित कात्रप परिसर के मनोहर श्री जी निर्वाणा कॉम्प्लेक्स में रहनेवाली 31 वर्षीय महिला ने अपनी बीमारी से परेशान होकर 6 साल की बेटी की हत्या करके खुद आत्महत्या कर ली। शामल खले (31) यह महिला टीबी बीमारी से परेशान थी।

बेटी का मर्डर करने के बाद कर ली खुदकुशी

बेटी का मर्डर करने के बाद कर ली खुदकुशी

पुलिस के अनुसार शामल की बेटी ईश्वरी खले मृत अवस्था में पायी गई। उसकी हत्या करने के बाद ही शामल ने आत्महत्या करने का अनुमान पुलिस लगा रही है। शामल के पति महेश खले हमेशा की तरह काम पर गए थे। शाम को जब घर वापस आए तो पड़ोसी से घर के ताले की चाबी लेकर दरवाजा खोला। दोनों मां बेटी मृत अवस्था में पाए गए। दोनों को तुरंत कात्रप के ग्रामीण हॉस्पिटल में भरती कराया गया लेकिन इलाज से पहले दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने किया केस दर्ज, मामले की चल रही जांच

पुलिस ने किया केस दर्ज, मामले की चल रही जांच

ईश्वरी शाम के समय सोसायटी के परिसर में खेल रही थी, तभी शामल उसको घर ले जाने के लिए आयी। ईश्वरी घर जाने को तैयार नहीं थी, उसे अपने दोस्तों के साथ खेलना था। शामल ने उसे लालच दिया कि घर में उसके लिए मजेदार चीज खाने के लिए बनायी है। ऐसा लालच देकर बच्ची को घर लेकर गई, ईश्वरी को क्या पता था कि यह खेल उसके लिए आखिरी खेल साबित होगा। इस मामले में बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद बेटी के मौत कैसे हुई इसका खुलासा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+