पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप
नई दिल्ली। इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां पिता के खिलाफ उसकी ही तीन बेटियों के साथ यौन शोषण के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंदौर कोर्ट ने अब पुलिस को निर्देश दिया है कि वह 45 वर्षीय युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराए। इससे पहले आरोपी की मां और बहन ने आरोप लगाया था कि उनका बेटा अपनी ही नाबालिग 13 वर्षीय लड़की के साथ यौन शोषण करता है।

घर पर किया यौन शोषण
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपी की मां ने इंदौर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और उनके वकील विकास डागा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बेंगलुरू स्थित अपने घर पर खुद की बेटी के साथ यौन शोषण किया है। तमाम सबूतों और पीड़िता के बयान के बाद कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करे और फिर से इस मामले की जांच करे।

बेंगलुरू में करता है नौकरी
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और इसकी जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट के सामने अपना बयान दर्ज कराया। बता दें कि आरोपी बेंगलुरू के जयनगर में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है, लेकिन सितंबर 2016 में उसकी नौकरी चली गई, जब उसकी तीसरी बेटी का जन्म हुआ। दंपति का दूसरा बच्चा 10 वर्ष का एक बेटा है। लेकिन मां की मृत्यु के बाद बच्चे पिता के साथ ही रह रहे थे।

घर पहुंचने पर पता चला
जनवरी माह में हालात बदल गए, आरोपी की मां अपने बेटे के घर मिलने के लिए पहुंची। मार्च माह में बच्चों को लेकर गर्मी की छुट्टियां मनाने इंदौर चली गई। इस दौरान बच्चों की दादी को इस बात की जानकारी मिली कि उनके बेटे ने अपनी ही बेटी के साथ यौन शोषण किया था। यही नहीं आरोपी के एक साथी ने उनके 10 वर्षीय बेटे के साथ भी दुर्व्यवहार किया था और उसके कपड़े उतारे थे।

दूसरी महिला से है संबंध
बच्चों ने इस पूरी घटना की जानकारी पहली बार दादी तो बीते वर्ष दी, जिसके बाद फरवरी 2019 में जब आरोपी इंदौर आया तो आरोपी की मां, बहन और भाई ने उससे इस बारे में सवाल पूछा। जिसके बाद मां और बहन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एक अन्य वकील नीरज सोनी ने बताया कि बच्चों ने हमे बताया कि उनके पिता का किसी और महिला से संबंध है। वह जब भी किसी को घर लेकर आता तो बच्चों को घर से बाहर कर दिया जाता था। अगर बच्चे महिला की उपस्थिति में घर में आते थे तो उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती थी।

आरोपों को खारिज किया
वहीं आरोपी ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि उसके खिलाफ उसकी बहन और उसके पति ने षड़यंत्र रचा है। मेरी पत्नी के निधन के बाद मैंने बच्चों की बहुत देखभाल की। लेकिन कोई भी मां की जगह को नहीं भर सकता है। मेरा साला नौकरी नहीं करता है और वह मेरे परिवार के साथ रहता है। मार्च माह में मैंने उसे सलाह दी थी कि कुछ काम करे और पैसा कमाए। जिसकी वजह से मेरी बहन नाराज थी और उसने मुझे बदनाम करने का फैसला लिया। मेरी बहन ने मेरी मां को ब्लैकमेल किया। मैंने 70 दिनों से अपने बच्चों को नहीं देखा है। लेकिन मैं यह केस पूरे आत्मविश्वास से लड़ूंगा।












Click it and Unblock the Notifications