गड्ढे में गिरे हाथी के बच्चे को बचाया तो मां ने ऐसे किया धन्यवाद, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी के बच्चे को गड्ढे में गिरने से बचाया गया है। इस वीडिया में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग हाथी के बच्चे को गड्ढे से बार निकालते हैं। हर कोई इस वीडियो को देखकर काफी खुश हो रहा है।

Recommended Video

    Baby Elephant का गड्डे से किया Rescue, तो मां के धन्यवाद का Video हुआ Viral | वनइंडिया हिंदी
    video, elephant, baby elephant, twitter, delhi, viral video, बचाव दल, दिल्ली, हाथी, हाथी का बच्चा, ट्विटर, वायरल वीडियो

    वीडियो को आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे अभी तक 29 हजार बार देखा जा चुका है। प्रवीण के अनुसार उन्हें ये वीडिया वॉट्सएप पर मिला है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'अच्छा, जो आज आप देखेंगे। एक हाथी का बच्चा गड्ढे में गिर गया जिसे बचाया गया। और देखिए कैसे लोगों को धन्यवाद देने के लिए मां रुक गई। यह अनोखा व्यवहार है, हाथी पहले अपने स्वयं के द्वारा बचाव की कोशिश करते हैं, फिर इंसान की सहायता प्राप्त करने के लिए दूर खड़े हो जाते हैं।'

    यहां देखें वीडिया-

    बाहर निकलने की कोशिश करता है

    इस वीडियो में हाथी का बच्चा गड्ढे के अंदर गिरा हुआ दिख रहा है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है। वह काफी कोशिश करता है बाहर निकलने की लेकिन मिट्टी के कारण फिसलकर वापस उसी में गिर जाता है।

    लोग बचाने के लिए आते हैं

    इसके बाद लोग उसे बचाने के लिए आते हैं और गड्ढे से बाहर निकाल लेते हैं। वीडियो का सबसे अच्छा हिस्सा वो है, जब बच्चे की मां रुकती है और बच्चे को बचाने के लिए बचाव दल को देखते हुए उनका धन्यवाद करती है।

    इंसानों की मदद लेते हैं हाथी

    प्रवीण के अनुसार, हाथियों में इस तरह का व्यवहार आम होता है। हाथी पहले खुद बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन जब वह नहीं बचा पाते तो थोड़ी दूरी पर जाकर खड़े हो जाते हैं, ताकि इंसानों की मदद ली जा सके। इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+