मुंबई: खिलौने की दुकान में मां-बेटी की जलकर मौत, खिड़की से बाहर फेंककर बचाई 1 साल की बच्ची की जान
मुंबई। बुधवार देर रात नवी मुंबई में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्थित एक खिलौने की दुकान में आग लगने से मां-बेटी की झुलसकर मौत हो गई है। आग नवी मुंबई में ऐरोली सेक्टर में स्थित नॉवोल्टी दुकान में लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्टसर्किट की वजह से यह आग लगी थी। इस घटना में एक साल की बच्ची को खिड़की से बाहर फेंककर बच्ची की जान बचाई गई है लेकिन इसी आग की घटना में 5 साल की बच्ची और 25 साल की महिला की मृत्यु हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ऐरोली सेक्टर क्रमांक 3 में रात 3.30 बजे के करीब यह घटना घटी। इस घटना में गायत्री चौधरी (उम्र 5 ) और मंजू चौधरी (उम्र 25) की मौत हुई है। चौधरी के घर के नीचे खिलौने की दुकान थी और ऊपर के मंजिले में 5 से 6 परिवार रहते थे। दुकान में आग लगने की घटना का पता चलते ही पुरूषों ने खिड़की से बाहर कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की और साथ ही एक साल की बच्ची की भी जान बचाने के लिए खिड़की के बाहर लोगों के हाथ में फेंका। नागरिकों ने बच्ची को अपने हाथों से संभालकर पकड़ा और बच्ची की जान बच गई। आग की घटना में मां-बेटी फंस गई थी, जिनकी जान नहीं बच पाई।












Click it and Unblock the Notifications