Mother Dairy ने फिर दिल्ली-NCR के ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, 2 रुपये बढ़ाए दूध के दाम
Mother Dairy ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम बढ़ाए हैं। ये इस साल 5वीं वृद्धि है, जिससे जनता की जेब पर भार पड़ रहा।

Recommended Video
भारत की सबसे बड़ी दूध उत्पादक कंपनियों में से एक मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है, जहां उसने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया। हालांकि गाय के दूध और टोकेन मिल्क के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। नई दरें मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में प्रभावी हो जाएंगी। अभी नवंबर में भी कंपनी ने दूध की कीमतों में इजाफा किया था, ऐसे में इस बढ़ोतरी से लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ेगा।
मदर डेयरी के मुताबिक इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर की सप्लाई होती है। ऐसे में उन्होंने दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाने का फैसला लिया। कंपनी के मुताबिक मंगलवार से मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 66 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि टोंड दूध अब 51 की जगह 53 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। कंपनी ने डबल टोंड दूध की कीमत 45 से बढ़ा 47 रुपये प्रति लीटर कर दी है।
कंपनी ने आगे कहा कि ये साल डेयरी उद्योग के लिए अभूतपूर्व है। हम त्योहारों के बाद भी उपभोक्ताओं और संस्थानों दोनों से दूध और दुग्ध उत्पादों की मांग में अच्छी-खासी वृद्धि देख रहे हैं। दूसरी ओर कच्चे दूध की खरीद में भी वृद्धि नहीं हुई है। कच्चे दूध की खरीद कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, क्योंकि ज्यादा लागत और हीटवेव की स्थिति है। ये सब चीजें लगातार उनको दूध के दाम बढ़ाने को मजबूर कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि इन सब प्रभावों को कम करके दुग्ध उत्पादकों/किसानों को लाभकारी कीमतें देना हमारा फर्ज है, ऐसे में 27 दिसंबर से दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा रही है।
इस साल की पांचवीं बढ़ोतरी
आपको बता दें कि मदर डेयरी ने इस साल 5 बार दूध के दाम बढ़ाए, जिस वजह से आम आदमी की जेब का काफी ज्यादा असर पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications