'बधाई हो' की तरह 47 साल की उम्र में मां हुई प्रेग्नेंट, 23 साल की बेटी ने बताया कैसा किया महसूस
फिल्म 'बधाई हो' की तरफ 47 साल की उम्र में एक 23 साल की बेटी की मां फिर से प्रेग्नेंट हो गई, जिसके बाद लड़की ने अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि यह जानने के बाद उसे कैसा लगा।

आपने नीना गुप्ता की फिल्म 'बधाई हो' देखी होगी, जिसमें उन्होंने आयुष्मान खुराना की मां का किरदार निभाया है। फिल्म में दो बेटों की मां होने के बाद भी नीना गुप्ता गर्भवती हो जाती हैं। ऐसे ही कुछ असल जिंदगी में हुआ है, जिसको जानने के बाद आपको नीना गुप्ता की याद आ जाएगी। यह कहानी 23 साल की आर्या पार्वती और उनकी 47 वर्षीय अम्मा की है, जिन्होंने एक बेटी के बड़ी होने के बाद फिर से गर्भावस्था धारण किया।

47 साल की उम्र में फिर से मां बनी महिला
आयुष्मान खुराना और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म 'बधाई हो' याद है? इस फिल्म ने ना सिर्फ देर से गर्भधारण के बारे में लोगों की सोच को तोड़ा, बल्कि मध्यम आयु वर्ग के जोड़ों के बीच अंतरंगता के बारे में भी खुलकर बात की। अब ऐसा ही कुछ इंस्टा पर एक स्टोरी के बारे में बताया गया है, जिसको ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पेज पर पोस्ट की है, यह कहानी आपको बस उस फिल्म की याद दिला देगी।

बेटी ने बताया कैसा लगा था जब मिली ये खबर
कहानी में 23 वर्षीय आर्या पार्वती और उनकी 47 वर्षीय अम्मा हैं। पोस्ट में आर्या ने बताया कि कैसे उसकी मां की देर से गर्भावस्था शुरू में उसके लिए एक झटके के रूप में आई, लेकिन बाद में स्थिति आसान हो गई और वह अपनी छोटी बहन के स्वागत करने के लिए बहुत खुश थी। इंस्टा पोस्ट पर लिखा- "एक फोन कॉल ने मेरी जिंदगी बदल दी। पिछले साल कुछ दिन पहले जब मैं अपनी छुट्टियों के लिए घर वापस जाने वाली थी, मुझे अप्पा का फोन आया। वह बेचैन लग रहे थे। कुछ मिनट बाद उन्होंने कहा कि, 'अम्मा प्रेग्नेंट है।' मुझे नहीं पता था कि कैसे रिएक्शन दूं... यह कुछ ऐसा नहीं है जिसे आपने अभी-अभी 23 साल की उम्र में अपने माता-पिता को कहते सुना है। अम्मा 47 साल की थीं।"

'मुझे शर्म क्यों आएगी?'
आर्या ने अपने पोस्ट में यह भी याद दिलाया कि कैसे उसके माता-पिता डरे हुए थे और उसे बताने में शर्म आ रही थी। आर्या ने लिखा- अप्पा के मुझे खबर देने के बाद, उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे सीक्रेट रखा, क्योंकि वे नहीं जानते कि मैं कैसे प्रतिक्रिया दूंगी। कुछ दिन बाद जब मैं घर पहुंची तो अम्मा की गोद में गिर कर रोने लगी। मैंने कहा, 'मुझे शर्म क्यों आएगी?' मैं इसे बहुत लंबे समय से चाहती थी।

खुद मां को भी नहीं मालूम था
बेटी ने बताया, "मुझे पता है कि यह अजीब लग रहा होगा लेकिन जब अप्पा ने मुझे बताया, अम्मा पहले से ही अपने 8वें महीने में थीं। दरअसल, जब खुद अम्मा को पता चला, तो वो 7 महीने की थीं। आर्या ने लिखा- आप जानते हैं, बचपन में मैं अम्मा से कहता थी, 'मुझे एक भाई चाहिए!' लेकिन अम्मा कहती हैं कि मेरे पैदा होने के बाद उनके गर्भाशय में कुछ समस्या हो गई थी, जिसके कारण वह फिर कभी गर्भ धारण नहीं कर पाएंगी। वक्त बितता चला गया और जल्द ही मैं कॉलेज के लिए बैंगलोर चला गई, जबकि अम्मा और अप्पा केरल में ही रहे। जब तक मुझे वह कॉल नहीं मिला तब तक चीजें वैसी ही थीं।

'मुझे सच में लगता है कि यह एक चमत्कार है!'
आर्या ने अपनी कहानी में आगे बताया, "उसके बाद, अम्मा और मैं साथ में समय बिताने लगे। तभी उन्होंने मुझे बताया कि उनको कैसे पता चला- अम्मा और अप्पा एक मंदिर गए थे जहां अचानक उनको चक्कर आया और बेहोश हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वह गर्भवती है। किसी वजह से उनका बंप नजर नहीं आ रहा था। अम्मा के पीरियड्स बंद हो गए थे और वह फूली हुई महसूस कर रही थीं। गर्भावस्था उसके दिमाग में भी नहीं आई थी! मुझे सच में लगता है कि यह एक चमत्कार है!

आर्या के घर में आईं छोटी सी बहन
आर्या ने आगे लिखा-धीरे-धीरे हमने अपने परिवार और दोस्तों को बताना शुरू किया। कुछ चिंताएं वास्तविक थीं लेकिन कुछ ताने मात्र थीं। लेकिन हमने कोई ध्यान नहीं दिया और इसीलिए अम्मा का गर्भ आसानी से बीत गया; कोई तनाव नहीं था। अभी पिछले हफ्ते ही अम्मा ने एक लड़की को जन्म दिया है। मैं उसके लिए मुझे 'दीदी' कहने का इंतजार नहीं कर सकती! मेरा मतलब है, लोगों को यह अजीब लगता है कि हमारे बीच उम्र का इतना बड़ा फासला है, लेकिन क्या इससे कोई फर्क पड़ता है? यह मजेदार है कि लंबे समय तक हमें नहीं पता था कि वह हमारे जीवन में आने वाली है और अब जब वह आ गई है, तो हम उससे दूर नहीं रह सकते हैं!

लोगों ने जमकर लुटाया प्यार
इस पोस्ट को एक लाख 31 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं, साथ ही कमेंट्स की भरमार हैं। लोगों ने आर्या की मां और नवजात पर अपना प्यार लुटाया है। लोगों ने आर्या की मां और बच्ची के स्वास्थ्य की कामना की है तो कई यूजर्स ने इसे फिल्म बधाई हो की स्टोरी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications