Tamil Nadu: चीन से लौटी मां-बेटी दोनों कोरोना पॉजिटिव, किया आइसोलेट
मदुरै के पास विरुधुनगर की रहने वाली महिला और उसकी बेटी का मंगलवार को हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया। इसके बाद मां-बेटी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

तमिलनाडु में मां और उनकी 6 साल की बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कोलंबो के रास्ते चीन से तमिलनाडु आई थीं। हवाई अड्डे पर उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को कहा कि एक महिला और उसकी छह साल की बेटी कोलंबो के रास्ते चीन से लौटी है। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Recommended Video

अधिकारी ने कहा कि मदुरै के पास विरुधुनगर की रहने वाली महिला और उसकी बेटी का मंगलवार को हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया। इसके बाद मां-बेटी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों विरुधुनगर में होम आइसोलेशन में हैं। उनके नमूने जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। वहीं, तमिलनाडु में 10 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 51 है।
तमिलनाडु सरकार ने चीन और अन्य देशों में कोरोनावायरस के मामलों में अचानक उछाल के तुरंत बाद राज्य के चार हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग तेज कर दी है। मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यन ने राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में कोविड-19 मॉक ड्रिल का निरीक्षण करते हुए कहा था कि अगर कोई प्रकोप होता है तो सरकार उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह भी पढ़ें- Covid in Kanpur: IIT का छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव, कोलकाता से वापस लौटा था कानपुर












Click it and Unblock the Notifications