तस्‍वीरें: इस मोस्‍टवांटेड को था लिव इन पार्टनर बदलने का शौक, छोटा शकील की भांजी थी गर्लफ्रेंड

मुंबई। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में MCX (मल्‍टी कमॉडिटी एक्‍सचेंज) के सबसे बड़े खिलाड़ी और करोड़ों का घपला कर पिछले चार साल से फरार चल रहा मोस्‍टवांटेड नितिन चोपड़ा को जूहू में एक शानदार फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। दो महीने की रेकी के बाद छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ ज्‍वाइंट ऑपरेशन के बाद गिरफ्तारी में कामयाब हुई। जिस वक्‍त पुलिस ने नितिन को दबोचा उस वक्‍त उसके साथ टीवी सीरियल 'जमाई राजा' की एक्‍ट्रेस रेहाना मल्‍होत्रा मौजूद थीं।

पूछताछ में नितिन ने बताया कि वो 6 माह से इस एक्‍ट्रेस के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उसने बताया कि इसके पहले वो कुछ महीनों तक अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा शकील की भांजी के साथ भी लिव इन में रह चुका है। फिलहाल रिहाना की MCX बिजनेस में किसी भी तरह की भूमिका सामने नहीं आई है।

इस वजह से उसे कस्टडी में नहीं लिया गया। नितिन को बुधवार सुबह मुंबई से रायपुर लाया गया। कोर्ट से उसे 14 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। नितिन चोपड़ा जब से फरार था उसने जिंदगी की में हर अैय्याशी की। तो आईए आपको तस्‍वीरों के माध्‍यम से बताते हैं नितिन चोपड़ा की रंगीनियत की कहानी:

चार महीने में बदल देता था लिव इन पार्टनर

चार महीने में बदल देता था लिव इन पार्टनर

तीन-चार महीने में लिव इन रिलेशनशिप का पार्टनर बदलना नितिन की आदत में शामिल हो गया था। फरारी के दौरान नितिन ने मॉडलिंग करने वाली कई लड़कियों के साथ दोस्ती की और उन पर हर महीने 20 से 25 लाख रुपए तक फूंके।

सिर्फ मॉडल्‍स से करता था दोस्‍ती

सिर्फ मॉडल्‍स से करता था दोस्‍ती

एक पुलिस अफसर ने बताया कि नितिन चोपड़ा के मुंबई की कई मॉडल्स के साथ दोस्ताना संबंधों का पता चला है। उनकी जानकारी इकट्‌ठा की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ की जा सकती है। पार्टियों में वह मॉडल्स के साथ जाना पसंद करता था।

फ्लैट का किराया देता था 80 हजार

फ्लैट का किराया देता था 80 हजार

अफसरों ने दावा किया कि जुहू के बेहद पॉश इलाके के जिस फ्लैट में नितिन चोपड़ा को पकड़ा गया, उसका किराया ही 80 हजार महीना है। मुंबई में वह बीएमडब्लू और ऑडी जैसी तीन लग्जरी कारों में चलता था।

बड़े-बड़े होटलों में करता था पार्टी

बड़े-बड़े होटलों में करता था पार्टी

एक आला अफसर ने बताया कि चोपड़ा रोज शाम मुंबई के किसी भी बड़े होटलों की पार्टियों में शामिल होना उसका शौक था।

रेहाना मल्‍होत्रा थी करंट लिव इन पार्टनर

रेहाना मल्‍होत्रा थी करंट लिव इन पार्टनर

टीवी सीरियल 'जमाई राजा' की एक्‍ट्रेस रेहाना मल्‍होत्रा मौजूद समय में नितिन चोपड़ा के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

जान की डर से तोड़ दिया छोटा शकील की भांजा से संबंध

जान की डर से तोड़ दिया छोटा शकील की भांजा से संबंध

नितिन चोपड़ा छोटा शकील की भांजी के साथ कुछ माह तक लिव इन रिलेशन में रह चुका है। उसने बताया कि उसने जान का खतरा होने के डर से उससे संबंध खत्‍म कर लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+