आर्थिक जानकारों का कहना अगली सरकार तक बरसेगी दौलत?
मुंबई। आने वाली सरकार तक देश में धन दौलत बरसात होने वाली है। यकीन तो नहीं होता लेकिन आर्थिक जानकारों का तो यही कहा है। पिछले दिनोेें आरबीआई की ओर से यह बयान आया था कि आने वाले दिनों में भारत में आर्थिक माहौल सुधरेगा और अच्छा निवेश आएगा।

वहीं अब औद्योगिक नीति और संवर्ध विभाग में संयुक्त सचिव अतुल चतुर्वेदी ने कहा है कि भारत में आने वाले दिनों में धन की आवक होगी।चतुर्वेदी ने एफडीआई को लेकर काफी उत्साहीत होकर कहा है कि भाजपा के कार्यकाल में नीतिगत सुधारों के कारण प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भारत में बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि देश में एफडीआई अबत का सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है। उन्होंने तो पूरे दावे के साथ कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2015 में हम सर्वाधिक एफडीआई प्राप्त करेंगे, क्योंकि इस क्षेत्र पर हम अतिरिक्त ध्यान दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि देश में अब तक वित्त वर्ष 2012 में सबसे अधिक 35.12 अरब डॉलर एफडीआई आया है। जबकि चालू वित्त वर्ष के शुरूआती चार महीनों में यह 10.75 अरब डॉलर को पार कर गया है।












Click it and Unblock the Notifications