भारत में सबसे मुश्किल काम एक ईमानदार राजनेता बनना: राहुल गांधी
राजकोट। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर है। गुजरात दौरे पर राहुल लगातार मोदी सरकार और भाजपा की आलोचना कर रहे हैं। कांग्रेस के अच्छे कामों का जिक्र करते हुए वो भारतीय राज नीति की खामियां भी गिनवा रहे हैं। गुजरात दौरे के दूसरे दिन वडोदरा में राहुल ने कहा कि भारत में सबसे मुश्किल काम एक ईमानदार राजनेता बनना है। उन्होंने खुद को इसका साक्षी भी बताया और कहा कि भारत में एक ईमानदार राजनेता बनना बेहद मुश्किल काम का। यहां एक ईमानदार राजनेता को सबसे ज्यादा झेलना पड़ता है। राहुल ने कहा कि उन्होंने इसका अनुभव किया है।

राहुल इतने पर ही नहीं रुके और कहा कि भारतीय राजनीति में सच बोलने पर बहुत गाली पड़ती है। राहुल ने कहा कि पॉलिटिक्स एक क्लोज्ड सिस्टम है और यह सभी पार्टियों पर लागू होता है। इससे पहले राहुल गांधी ने गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के भाषण अच्छे होते हैं, लेकिन काम नहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की मार्केटिंग अच्छी है, लेकिन हम अपनी मार्केटिंग अच्छी तरह नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई अच्छे काम किए, लेकिन उन कामों का सही से मार्केटिंग नहीं कर पाई और इसलिए वो मार खा गई। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग करना हमारे डीएनए में नहीं।












Click it and Unblock the Notifications