पंजाब की इस मस्जिद में तीन दिन का विशेष लंगर, वजह जान दिल खुश हो जाएगा

नई दिल्ली। एक ऐसे समय जब समाज में धार्मिक वजहों से लोगों के बीच दूरियां बढ़ने की खबर आ रही हो तो पंजाब के फतेहगढ़ जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां पर मुस्लिम समुदाय ने एक ऐसी वजह से मुगल कालीन मस्जिद के दरवाजों को सिख सुमदाय के लिए खोला है जिसे जानकार आपका भी दिल खुश हो जाएगा।

शहीदी जोर मेले में हो रहा है लंगर

शहीदी जोर मेले में हो रहा है लंगर

इस ऐतिहासिक मस्जिद में शहीदी जोर मेला के मौके पर 3 दिन के लिए सिख लंगर का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के छोटे बेटे की शहादत की याद में 3 दिनों तक शहीदी जोर मेले का आयोजन किया जाता है। जिस मस्जिद में 3 दिनों का सिख लंगर का आयोजन किया जा रहा है उस मस्जिद को मुगल काल मे बनवाया गया था।

लाल मस्जिद के नाम से जाना जाता है इसे

लाल मस्जिद के नाम से जाना जाता है इसे

इस मस्जिद को लाल मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। लाल मस्जिद के इंचार्ज, खलीफा सैह मोहम्मद सदीक रजा ने बताया, 'हमें सिख समुदाय के लिए इस लंगर का आयोजन कर बेहद खुशी है। मस्जिद की जमीन में किचन बनाया जा रहा है। समाज में अलग अलग धर्मों के लोगों के बीच कोई दूरी नहीं है। सिर्फ कुछ ही लोग ऐसे हैं जो अपने मतलब के लिए हमें बांटना चाहते हैं।'

दो साल पहले हुआ था पुनर्निमाण

दो साल पहले हुआ था पुनर्निमाण

इस मस्जिद को शेख अहमद फारुकी सिरहिंदी ने बनाया था। दो साल पहले ही मस्जिद का पुनर्निमाण करवाया गया था। एक स्थानीय युवक चरणजीत ने बताया कि हम पिछले तीन दिनों से यहां लगर के लिए खाना बना रहे हैं। इस लंगर में गांव के लोगों की बढ़ चढ़ कर हाथ बंटा रहे हैं।

फोटो सोर्स- indiatimes

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+