Moscow-Goa flight: चार्टर्ड प्लेन में ATS को मिला बम का इनपुट, जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग
मॉस्को से गोवा आ रहे चार्टर्ड प्लेन में बम होने की सूचना पर विमान को जामनगर के लिए डायवर्ट किया गया। जहां प्लेन में 244 यात्री सवार थे।

Moscow-Goa chartered flight: मॉस्को-गोवा चार्टर्ड प्लेन को गुजरात के जामनगर के लिए डायवर्ट किया गया। गोवा एटीएस को प्लेन में बम होने की सूचना के विमान चालक दल ने ये निर्णय तत्काल प्रभाव से लिया। विमान में संदिग्ध वस्तु होने की आशंका के चलते यह आपात लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक एयरपोर्ट अधिकारी के हवाले से कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
मॉस्को से गोवा जा रहे विमान एटीएस को में संदिग्ध वस्तु होने का इनपुट मिला था। एटीएस को ये सूचना मेल के जरिए मिली थी। जिसके बाद चालक दल ने विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग के लिए जामनगर के लिए डायवर्ट कर दिया। बताया जा रहा कि विमान में 244 यात्री सवार थे।
जामनगर में चार्टर्ड प्लेन की इमर्जेंसी लैंडिंग से पहले पूरा इंतजाम कर लिया गया था। बॉम्ब डिस्पोजल टीम औ एम्बुलेंस एयरपोर्ट पर तैनात की गई। इसके अलावा एयरपोर्ट के बाहर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। प्लेन के उतने से पहले एयरोपोर्ट पर इमर्जेंसी घोषित की गई।
जामनगर हवाईअड्डा निदेशक ने एक बयान में कहा कि मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में सवार सभी 244 यात्रियों को रात करीब 9.49 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित प्लेन ने बाहर निकाल लिया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications