जब पानी की तलाश में बेटी नितारा के साथ एक झोपड़ी में पहुंचे अक्षय कुमार, बुजुर्ग ने खाने के लिए दिया गुड़-रोटी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार के बारे में सब जानते हैं कि वह कितने हेल्थ कांशियस (स्वास्थ्य के प्रति जागरूक) हैं। समय पर सोना, अच्छा खाना और सुबह जल्दी उठना उनके दिनचर्या का हिस्सा है, वह अपने बच्चों की सेहत को लेकर भी काफी जागरूक हैं इसलिए वह कभी-कभी अपने बच्चों को भी अपने साथ जॉगिंग पर ले जाते हैं। गुरुवार की सुबह अक्षय कुमार ने अपनी बेटी नितारा को जिंदगी की एक सबसे बड़ी सीख दी।

अक्षय ने ट्वीट कर बताई कहानी

अक्षय ने ट्वीट कर बताई कहानी

दरअसल, अक्षय ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह और उनकी बेटी एक झोपड़ी में दिखाई दे रहे हैं, उनके साथ एक बुजुर्ग पुरुष और महिला भी है। फोटो देखते ही लोगों के मन में सवाल आने लगा कि अक्षय कुमार अपनी बेटी के साथ ये कहां पहुंच गए ? फैंस के इस सवाल का जवाब खुद अक्षय ने पोस्ट के कैप्शन में दिया है। उन्होंने लिखा, आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर बेटी नितारा को जिंदगी का सबसे बड़ा सबक मिला।

अक्षय ने बेटी को दी ये सीख

अक्षय ने बेटी को दी ये सीख

मॉर्निंग वॉक पर पापा अक्षय के साथ गई नितारा को पता नहीं था कि आज उन्हें कौन सी सीख मिलने वाली है। जॉगिंग करते-करते अक्षय नितारा को एक झोपड़ी में ले गये जहां एक बुजुर्ग जोड़ा अकले रहता है। बॉलीवुड एक्टर ने पोस्ट में बताया कि, हम इस झोपड़ी में रहने वाले दंपती के पास पानी की तलाश में गए थे। उन्होंने हमें सिर्फ पानी ही नहीं दिया बल्कि हमारे लिए स्वादिष्ट गुड़ रोटी बनाई। सच में दयालु होने से कुछ जाता नहीं, मिलता बहुत कुछ है।

परिवार के साथ समय बिता रहे हैं अक्षय

परिवार के साथ समय बिता रहे हैं अक्षय

बता दें पिछले हफ्ते अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल-4 रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों के अंदर ही 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को हिट कराने के बाद अब अक्षय अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के शिलिम गांव में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने वहीं पर अपनी नानी सास का 80वां जन्मदिन भी मनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+