कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, व्हीलचेयर पर 5.35 किग्रा. सोने के साथ 60 वर्षीय शख्स गिरफ्तार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 5 किलोग्राम से ज्यादा सोने के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई उस समय की गई जब एक शख्स दुबई से वापस लौट रहा था।

पूरा मामला रविवार रात का है जब कस्टम विभाग की टीम ने व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे 60 वर्षीय शख्स को रोका। अधिकारियों की जांच में पता चला कि इस शख्स के पास 8 सोने की टिकिया है, जिसे कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि कुल सोना 4.35 किलोग्राम था।
इतनी बड़ी मात्रा में सोना लेकर जा रहे शख्स की जब जांच की गई तो पता चला कि वो बिल्कुल फिट है और व्हीलचेयर का इस्तेमाल खुद के बचाव के लिए कर रहा था। पकड़ा गया शख्स तमिलनाडु का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम नहीं बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications