अंतिम चरण में झारखंड में जमकर हुआ मतदान, 70 फीसदी हुई वोटिंग

रांची। जम्मू कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज आखिरी और पांचवें चरण का मतदान खत्म हो गया है। अंतिम चरण के साथ ही एक बार फिर से मतदाताओं ने हिम्मत दिखाई और जमकर वोटिंग की। जम्मू के तीन जिलों में 20 सीटों के लिए और झारखंड की 16 सीटों पर वोटिंग हुई।

voting

झारखंड में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ जो दोपहर 3 बजे तक चला। वहीं जम्मू में 8 बजे शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चला। दोनों राज्यों में बपंर वोटिंग हुई है। जहां झारखंड में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया वहीं जम्मू की सर्दी भी वोटरों के जोश को कम नहीं कर पाई।

झारखंड में अंतिम चरण में 70 फीसदी वोटिंग हुई जबकि जम्मू कश्मीर में 3 बजे तक 55 फीसदी वोट पड़े थे। अब सबकी नजर 23 दिसबंर को आने वाले चुनाव परिणामों पर है। 23 दिसंबर को झारखंड और जम्मू कश्मीर दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+