12 राज्यों में 60% से अधिक हेल्थ वर्करों का हुआ Covid-19 वैक्सीनेशन, अभियान में तेजी लाने के निर्देश
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 50 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। आपको बता दें कि टीकाकरण के मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे समृद्ध देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। 21 दिनों में हासिल किए गए इस लक्ष्य के बाद अब केंद्र सरकार टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और एनएचएम एमडी के साथ समीक्षा बैठक की।
Recommended Video

कोरोना वायरस टीकाकरण की स्थिति और प्रगति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देशभर के सचिवों और एनएचएम एमडी संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से टीकाकरण की गति में तेजी लाने का आग्रह किया। राजेश भूषण ने कहा कि देश में COVID-19 टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ता रहे इसके लिए हमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वैक्सीनेशन प्रक्रिया की गति बढ़ाने की आवश्कता है।
यह भी पढ़ें: Special Report: चीन से वैक्सीन लेकर उइगर मुसलमानों को बेच रहा है तुर्की! चीन का डराने वाला 'एक्सचेंज ऑफर’
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आगे कहा, देश में 12 ऐसे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं जहां 60 फीसदी या उससे अधिक स्वास्थ्य वर्करों का टीकाकरण किया जा चुका है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस पैरामीटर पर प्रदर्शन में सुधार करने की आवश्यकता है, सभी क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों के प्रतिशत कवरेज में सुधार करने के लिए सलाह दी गई है। आपको बता दें कि देशभर में अब तक 50 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, यह लक्ष्य 21 दिनों में प्राप्त किया गया है। वहीं अमेरिका ने यह लक्ष्य 24 दिन और ब्रिटेन ने 43 दिन में हासिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications