SC के चार जज और संसद के 400 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली, 09 जनवरी। देश में कोरोना के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं उसने लोगों की मुश्किल को काफी बढ़ा दिया है। संसद की सुरक्षा में लगे 400 से अधिक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 6 जनवरी से 7 जनवरी के बीच कोरोना जांच के दौरान 400 से अधिक कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। दिल्ली में शनिवार को 20181 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जबकि 11869 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 19.6 फीसदी तक पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 48178 मामले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए दिल्ली में साप्ताहिक कर्फ्यू लगा दिया गया है। यही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Parliament House में 400 से ज्यादा लोग Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    corona

    मुख्यमंत्री ने बताया कि संक्रमित लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर काफी कम है, यही नहीं संक्रमण इस बार उतना गंभीर नहीं है। दिल्ली में 20 हजार कोरोना के मामलों में पॉजिटिविटी दर 19 फीसदी है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से तैयार है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमने सभी मूलभूत जरूरतों को बेहतर किया है।

    गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में अभी भी 48178 कोरोना मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली सरकार ने 14 अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या को बढ़ा दिया है। यहां 5650 कोविड बेड और 2075 आईसीयू बेड को तैयार किया गया है। दिल्ली में 2 मई को कोरोना से 407 लोगों की मौत हुई थी जबकि 20394 लोग संक्रमित हुए थे। उसके बाद शनिवार को दिल्ली में 20 हजार से अधिक कोरोना के 20181 मामले सामने आए हैं। जबकि संक्रम दर 19.60 फीसदी तक पहुंच गई है।

    वहीं कोरोना संक्रमण सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट के 4 जज कोरोना संक्रमित हैं। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के दो जज संक्रमित पाए गए थ, इसके अलावा दो और जज भी रविवार को संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमे से 150 कर्मचारी अभी तक या तो संक्रमित पाए जा चुके हैं या फिर आइसोलेशन में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+