राजस्थान के सिरोही में जहरीला खाना खाने से 40 से अधिक बीमार
नई दिल्ली। राजस्थान के सिरोही में जहरीला खाना खाने की वजह से 40 लोगों की हालत बिगड़ गई है। सभी लोगों को सिरोही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर एमएल हिंडोला का कहना है कि हमारे पास 40 से अधिक मरीज भर्ती कराए गए हैं। हम इन सभी मरीजों का खयाल रख रहे हैं और उचित दवा मुहैया करा रहे हैं। मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात तकरीबन दस बजे अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जिसकी वजह से अस्पताल में मरीजों की जगह कम पड़ गई। आलम यह था कि मरीजों को जमीन पर ही लिटाकर इलाज शुरू कराया गया। घटना के बाद स्थानीय विधायक जगसीराम कोली एवं तहसीलदार मनसुखराम डामोर यहां पहुंचे और मरीजों का हालचाल लिया। विधायक ने बताया कि गांव में सार्वजनिक चौराहे पर पानी पूरी की लारी लगती है, वहां की पानी पूरी खाकर ही इनकी तबितयत बिगड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications