35 सालों से भी ज्यादा हो गए होंगे, कोई दिवाली नहीं गुज़री, जो आप सबके बीच नहीं मनाई- पीएम मोदी

PM Modi Diwali In Lepcha Himachal Pradesh: देशभर में दिवाली की धूम है, वहीं हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेप्चा (हिमाचल प्रदेश) में जवानों के साथ दिवाली मनाई। जवानों से मुख़ातिब होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 30-35 सालों से ज्यादा हो गया दिवाली का त्योहार मनाने के लिए किसी न किसी बॉर्डर क्षेत्र में जाता था।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी हर बार दिवाली पर जवानों के बीच इसी भावना को लेकर चला जाता हूं। कहा भी गया है कि अवध तहां, जहां राम निवास हो। यानी जहां राम है वहीं अयोध्या है। मेरे लिए जहां मेरे देश के जवान तैनात हैं, वह जगह किसी भी मंदिर से कम नहीं है। जहां आप (जवान) हैं वहीं मेरा त्योहार है।

more than 35 years, no Diwali has passed which was not celebrated among you all - PM Modi news hindi

पीएम मोदी ने कहा कि 30-35 साल से भी ज्यादा हो गया कोई ऐसी दिवाली नहीं गुज़री जो आप लोगों के बीच जाकर नहीं मनाई। जब पीएम, सीएम नहीं था, उस वक्त भी भारत के संतान के नाते दिवाली पर मैं किसी ना किसी बॉर्डर पर ज़रूर जाता था।

आप लोगों के साथ मिठाइयों का दौर उस वक्त भी चलता था। मेस का का खाना भी खाता था। इस स्थान का नाम भी शुगर प्वॉइंट है। आपके साथ थोड़ी सी मिठाई खाकर मेरी दिवाली भी और मधुर हो गई है। मेरे परिवार के लोग, इस जमीन ने इतिहास के पन्नो में अपनी ख्याति खुद लिखी है।आपने यहां कि वीरता की परिपाटी को अटल, अमर और अक्षुण बनाया है।

Recommended Video

    35 सालों से भी ज्यादा हो गए होंगे, कोई दिवाली नहीं गुज़री, जो आप सबके बीच नहीं मनाई- पीएम मोदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+