जानिए क्यों बीजेपी-कांग्रेस गुजरात में वोटिंग डेट आगे बढ़ाने की कर रही है मांग
अहमदाबाद। गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों को भाजपा और कांग्रेस समेत सभी प्रमुख पार्टियां आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पार्टियां इसके पीछे अगले में महीने में होने वाली शादियों को कारण बताया है। पार्टियों का कहना है कि राज्य में 14 दिसंबर के बाद चुनाव कराए जाएं।

टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक गुजरात में विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 25,000 शादियां होनी हैं। अधिकांश शादियां नवंबर और दिसंबर महीने में होनी हैं। इस वजह से विधानसभा चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत गिरावट हो सकती है। गौरतलब है कि गुजरात में दो चरणों (9 एवं 14 दिसंबर) में चुनाव होने हैं।
पंडि़त धीरेन शास्त्री के मुताबिक, सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त नवंबर महीने के छह दिनों और दिसंबर महीने के चार दिनों में हैं। 'सर्वाधिक शादियां 23 नंवबर से 12 दिसंबर के बीच हो रही हैं। 14 दिसंबर से मुहूर्त है लेकिन इन मुहूर्त में शादियां कम होंगी। इवेंट मैनेजर्स और पार्टी मालिक के मुताबिक, नवंबर के पहले सप्ताह में मुहूर्त की अधिक है।
शहर के एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के निदेशक पिंटू डंडवाला ने बताया कि नवंबर में 23 तारीख से लेकर 28 तारीख और 4,5 और 10 दिसंबर को महत्वपूर्ण मुहूर्त हैं। दिसंबर और नवंबर की अपेक्षा जनवरी में बुकिंग बहुत कम हैं।












Click it and Unblock the Notifications