मिड मील खाकर सौ से ज्यादा बच्चे बीमार
बेंगलूरू। बेंगलूरू के एक स्कूल में सौ से ज्यादा बच्चे मिड डे मील खाने के बाद बीमार हो गए हैं। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों ने जैसे ही मिड मील का खाना खाया तो बच्चों को उल्टियां लग गईं। जानकारी के मुताबिक बेंगलूरू के सभी सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का खाना एक ही जगह से सप्लाई होता है।

एनडीटीवी चैनल ने खबर दी है कि बच्चों की बच्चों की उम्र छह साल से ग्यारह साल है। हालांकि बच्चों की हालत को देखते हुए बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि मिड डे मील खाने से बीमार पड़ने वाला मामले लगातार आ रहे हैं। बीमार बच्चों की हालत पर अभी कोई ताजा जानकारी नहीं है। और अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए वन इंडिया।












Click it and Unblock the Notifications