मोरबी पुल हादसे में एक्शन क्यों नहीं ले रहे ED और CBI, ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला
गुजरात के मोरबी में ओवरब्रिज गिरने की वजह से अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में पुलिस ने पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी के 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में लापरवाही को लेकर गुजरात सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिलने जाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आखिर मोरबी मामले में सीबीआई-ईडी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?क्या सीबीआई-ईडी सिर्फ आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना जानती है?

तमिलनाडु सीएम से मिलने को लेकर भी ममता ने दिया जवाब
पत्रकारों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि आज मैं तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिलूंगा। वह मेरे राजनीतिक मित्र हैं। यह एक शिष्टाचार मुलाकात है, क्योंकि मैं चेन्नई जा रही हूं। उन्होंने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन, जब भी दो राजनीति से जुड़े व्यक्ति मिलते हैं तो उससे जुड़ी बातें चर्चा में आ जाती हैं।
कलेक्टरों को नागरिकता प्रमाण पत्र देने के अधिकार पर भी दिया बयान
गुजरात में गृह मंत्रालय की तरफ से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यों को दो जिलों में नागरिकता प्रमाण पत्र का अधिकार कलेक्टरों को दिए जाने पर भी उन्होंने बयान दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम पूरी तरह इसके खिलाफ हैं और हम सीएए का विरोध करते हैं। लेकिन केंद्र सरकार गुजरात चुनाव में फायदे के लिए यह खेल, खेल रही है।
मोरबी हादसे पर ममता ने कही बड़ी बात
मोरबी ओवरब्रिज टूटने पर भी ममता बनर्जी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी, क्योंकि लोगों की जिंदगी राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह से कई की मौत हो चुकी है और कई अब भी लापता हैं। इस दौरान उन्होंने मोरबी की घटना की जांच के लिए SC के निर्देशन में एक न्यायिक आयोग बनाकर जांच कराने की मांग की।
CBI-ED आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है
मोरबी की घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ममता बनर्जी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? क्या वे केवल आम लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं पीएम के बारे में कुछ नहीं बोलूंगी क्योंकि यह उनका राज्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं राजनीति के बारे में भी इस वक्त कुछ नहीं बोलूंगी।
ये भी पढ़ें- PM Modi के गुजरात से लेकर ममता दीदी के बंगाल तक गरीबों का पेट भर रहा मप्र पौष्टिक गेहूं












Click it and Unblock the Notifications