कोरोना वायरस चीन से आया, ज्यादा दिन नहीं टिकेगा: मोरारी बापू

नई दिल्ली। मोरारी बापू ने कहा है कि कोरोना वायरस भारत में ज्यादा नुकसान नहीं करेगा क्योंकि चीन से आया है। सब जानते हैं कि चीन का सामान टिकाऊ नहीं होता, ये कम ही चलता है। मोरारी बापू ने गुरुवार को प्रयागराज में कथा के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा क‍ि कोरोना से डरने की कोई जरूरत नहीं है। आप इससे ना घबराएं, यह चीन का सामान है। चीन का कोई सामान टिकाऊ नहीं होता, यह बीमारी भी बहुत दिनों तक नहीं टिक सकती।

morari bapu on coronavirus in india

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया भारत दौरै को लेकर भी मोरारी बापू ने चुटकी ली। ट्रंप ने भारत आने से पहले कहा था कि 70 लाख लोगों की भीड़ उनका स्वागत करेगी। इस पर बापू ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप 70 लाख की भीड़ चाहते थे, लेकिन भीड़ की संख्या एक लाख ही थी। एक अमेरिकी डॉलर के 70 रुपये होते हैं, इस हिसाब से एक लाख की भारतीय भीड़ भी 70 लाख के बराबर हुई।

बता दें कि चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के कई मुल्कों में फैल गया है। भारत में भी इसके मामले सामने आए हैं। अब तक 30 मामले भारत के अलग-अलग शहरों में कोरोना के आए हैं। जिसके बाद सरकार ने अलर्ट रहने की बात कही है। गुरुवार को संसद में भी कोरोना वायरस का मुद्दा उठा है।

गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर राज्यसभा में बयान दिया है। उन्होंने बताया कि 4 मार्च तक देश में कोरोना वायरस के 29 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और इन सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कोरोना वायरस (COVID19) से उत्पन्न स्थिति और भारत सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इटली से आए पर्यटक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

बता दें कि इस वायरस से दुनिया भर 3,000 लोगों की जान जा चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति के चलते वे इस बार होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+