जब मोरारी बापू से बोले मोदी, तुम ही नहीं मैं भी बाबा हूं

जब मोरारी बापू से बोले मोदी, तुम ही नहीं मैं भी बाबा हूं

नई दिल्ली। कथा वाचक और संत मोरारी बापू 21 अक्टूबर से वाराणसी में डोमरी गांव में मानस मसान पर कथा वाचन कर रहे हैं। वाराणसी प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। कथा के दौरान दूसरी बातों के साथ-साथ मोरारी बापू ने वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी कई दिलचस्प बातें श्रद्धालुओं को बताईं। प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की जानकारी लोगों के लिए भी नई बात रही।

Morari bapu katha in kashi shares interesting story about narendra modi

मोदी आए थे कथा सुनने

मोदी आए थे कथा सुनने

मोरारी बापू ने पीएम मोदी के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि एक बार अहमदाबाद में गांधी जी के साबरमती आश्रम में कथा का आयोजन था, जिसमें नरेंद्र मोदी (उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री) भी कथा को सुनने आए थे। मोरारी बापू ने बताया 'नरेंद्र मोदी मंच के बराबर में बैठे थे। मैंने उनकी तरफ देखकर बोला, नरेंद्र भाई देखो मैं बाबा हूं, इस पर उन्होंने तुरंत ही पलट कर कहा- मैं भी बाबा हूं।'

जब पीएम मोदी बोले- सही पकड़े हैं

जब पीएम मोदी बोले- सही पकड़े हैं

मोरारी बापू ने बताया 'जब 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो मैंने उनको बधाई देने के लिए फोन किया लेकिन बात नहीं हो पाई। कुछ देर बाद उनका फोन आया तो मैंने कहा- नरेंद्र भाई एक बाबा को दूसरे बाबा का जय सियाराम। इस पर मोदी बोले- आप सही पकड़े।'

योगी भी आएंगे कथा में

योगी भी आएंगे कथा में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 25 अक्टूबर को डोमरी गांव में पहुंचेंगे और मोरारी बापू की कथा में शामिल होंगे। मोरारी बापू की कथा 29 अक्टूबर तक चलेगी। मोरारी की कथा सुनने हर रोज करीब 50 हजार श्रद्धालु आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+