Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हर साल पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश होता है सांप्रदायिक हिंसा का शिकार

moradabad
मुरादाबाद। मुरादाबाद में पिछले दिनों हुए उपद्रव और हिंसा का असर अभी भी बना हुआ है। रविवार को 84 ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं और सुबह दस बजे जाकर मुरादाबाद-लक्सर रेलवे ट्रैक पर सेवा बहाल की जा सकी। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कांठ और अकबरपुर चैदरी में तनावपूर्ण सन्नाटा छाया हुआ है। रेलवे स्टेशन से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की गश्त चल रही है। कांठ में दिन भर पुलिस और प्रशासन के अफसर जमे रहे।

कांठ हिंसा में बुरी तरह घायल हुए डीएम को इलाज के लिए चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम को इस संबंध में सपा की 11 सदस्यीय जांच समिति रिपोर्ट सौंपेगी। एसएसपी मुरादाबाद ने कांठ बवाल का ठीकरा भाजपा सांसद सर्वेश सिंह पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि सिंह के पैसों से 15 जून को मंदिर पर लगाया लाउडस्पीकर लगाया गया था, इसके बाद ही बिगड़े हालात।

कांठ बवाल में फंसे 62 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जान लेवा हमले समेत 15 आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ट्रैक बाधित करने और पथराव करने में रेलवे एक्ट की दो धाराएं भी लगाई गईं। गिरफ्तार आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया और सभी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए।

छावनी में तब्‍दील हुआ मुरादाबाद

छावनी में तब्‍दील हुआ मुरादाबाद

मुरादाबाद के कांठ इलाके में महापंचायत को लेकर हुई हिंसा के बाद गश्‍त लगाते पुलिसकर्मी।

कांठ और अकबरपुर चैदरी में तनावपूर्ण सन्नाटा

कांठ और अकबरपुर चैदरी में तनावपूर्ण सन्नाटा

कांठ और अकबरपुर चैदरी में तनावपूर्ण सन्नाटा छाया हुआ है। रेलवे स्टेशन से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की गश्त चल रही है। कांठ में दिन भर पुलिस और प्रशासन के अफसर जमे रहे।

भाजपा समर्थकों पर पत्‍थर फेंकती पुलिस

भाजपा समर्थकों पर पत्‍थर फेंकती पुलिस

मुरादाबाद में हिंसा को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को पत्‍थर और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।

मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी संगीत सोम

मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी संगीत सोम

उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने हिंसा की वारदातों को ध्‍यान में रखते हुए भाजपा विधायक संगीत सोम को हिरासत में ले लिया है।

कांठ बवाल का ठीकरा भाजपा सांसद सर्वेश सिंह पर

कांठ बवाल का ठीकरा भाजपा सांसद सर्वेश सिंह पर

एसएसपी मुरादाबाद ने कांठ बवाल का ठीकरा भाजपा सांसद सर्वेश सिंह पर फोड़ है। उन्होंने कहा कि सिंह के पैसों से 15 जून को मंदिर पर लगाया लाउडस्पीकर लगाया गया था, इसके बाद ही बिगड़े हालात।

भाजपा समर्थकों पर लाठी चार्ज

भाजपा समर्थकों पर लाठी चार्ज

मुरादाबाद में हिसां को काबू करने के लिए पुलिस ने सभी भाजपा समर्थकों को जेल में भरने की तैयारी की है। इसके तहत कुछ समर्थकों को हिरासत में लेकर जेल भी भेज दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+