नोटबंदी-GST के नकारात्मक प्रभाव के बाद इस साल भारत का विकास दर 7.6 % रहने का अनुमान- Moody
नई दिल्ली। इस साल 2018 में भारत की जीडीपी 7.6 प्रतिशत तक रहने वाली है। मूडी इन्वेस्टर्स सर्विस (MIS) ने बुधवार को कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के शुरूआती नकारात्मक प्रभाव के बाद अब भारत की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आती दिख रही है। 2018 और 2019 के लिए ग्लोबल डिवेलपमेंट पूर्वानुमान में मूडी ने कहा कि इसी साल 1 अप्रैल (2018-19) से शुरू होने वाले राजकोषीय वर्ष के बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए कुछ उपाय शामिल हैं, जिससे अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मूडी के अनुसार, 500 और 1000 रुपये नोट से असंतुलित प्रभाव पड़ा था, लेकिन 1 अप्रैल से बजट लागू होने के बाद अब स्थितियां बदलती दिख रही है।
मूडी की रिपोर्ट के अनुसार, '2016 में नोटबंदी और पिछले साल जीएसटी के नकारात्मक प्रभाव के बाद देश की अर्थव्यवस्था के उपर उठने के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं।' इस रिपोर्ट ने कैलेंडर वर्ष 2018 में 7.6% और 2019 में 7.5% के लिए भारत के लिए विकास का पूर्वानुमान रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में उभरते बाजार से विकास के अनुमान को अपरिवर्तित रखा गया है।
देशों को क्रेडिट रेटिंग देने वाली अमेरिकी संस्था मूडीज ने संप्रभु देशों की रेटिंग में पिछले साल भारत के स्थान में सुधार करते हुए 'बीएए2' कर दिया था। मूडी द्वारा किया गया यह सुधार भारत के लिए बड़ा सकारात्मक कदम था, जो कि 13 वर्ष के बाद भारत की क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications