Moody Report: सरहद पर बढ़ते तनाव से बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान! मूडीज की रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलाासे
Moody Report India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को लेकर वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने चेतावनी दी है कि इससे पाकिस्तान की बाहरी वित्त पोषण तक पहुंच बाधित हो सकती है और उसकी विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ सकता है।
5 अप्रैल को जारी रिपोर्ट में मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर पाकिस्तान भारत के साथ अपनी राजनीतिक अस्थिरता नहीं संभालता है तो उसकी GDP पर खतरा और बढ़ सकता है।

Moody Report: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर असर
मूडीज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ अपने सभी राजनयिक और व्यापारिक संबंधों को हटा दिया है। इसके अलावा भारत ने सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को भी निलंबित कर दिया है, जिसे 1960 में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित किया गया था।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संधि पूरी तरह रद्द हो जाती है, तो भविष्य में पाकिस्तान की जल आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है। मूडीज ने चेतावनी दी कि भारत के साथ लंबे समय तक चले तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि पर पड़ेगा और सरकार की राजकोषीय सुधार की प्रक्रिया बाधित होगी। इसका सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर पडे़गा और पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने की कोशिशें काफी पीछे जा सकती हैं।
Moody Report India-Pak: पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार पर संकट
मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार आने वाले सालों में अपनी बाहरी ऋण भुगतान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है। यह स्थिति देश की अर्थव्यवस्था को गहरे संकट में डाल सकती है, विशेषकर तब जब उसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों या सहयोगी देशों से मदद की जरूरत हो।
Moody Report: भारत की आर्थिक स्थिति स्थिर
वहीं दूसरी ओर, मूडीज ने भारत की मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति को स्थिर बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अभी भी ऊंची लेकिन धीरे-धीरे कम होती विकास दर, मजबूत सार्वजनिक निवेश और स्वस्थ निजी खपत जैसे कारकों के चलते अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
इसके रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आर्थिक रिश्ते अत्यंत सीमित हैं। पिछले साल 2024 में पाकिस्तान को भारत के कुल निर्यात का हिस्सा केवल 0.5 प्रतिशत से भी कम रहा। ऐसे में दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से भारत की समग्र आर्थिक गतिविधियों पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है।
हालांकि मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी है कि अगर भारत को रक्षा खर्च बढ़ाना पड़ा, तो इससे उसके राजकोषीय संतुलन पर असर पड़ सकता है और वित्तीय समेकन (fiscal consolidation) की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।
Moody Report India-Pak: मूडीज का पूर्वानुमान, भविष्य में भी तनाव की आशंका
रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारा भू-राजनीतिक जोखिम आकलन इस तथ्य को ध्यान में रखता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव समय-समय पर उभरते रहते हैं, जिनमें सीमित सैन्य प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। हालांकि हम यह मानते हैं कि ऐसे घटनाक्रम पूर्ण पैमाने के युद्ध में तब्दील नहीं होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications