Monsoon Weather Updates: 10 जुलाई से पूरे नार्थ इंडिया में भारी बारिश के आसार, जानिए IMD ने क्या कहा?
नई दिल्ली, 09 जुलाई। गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत के लिए राहत की खबर है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बंगाल की खड़ी से निकली नम हवाएं नार्थ-वेस्ट की ओर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है और अनुमान के मुताबिक ये 10 जुलाई तक दिल्ली, पंजाब और उत्तरी हरियाणा में पहुंच जाएगी। जिसके कारण 10 जुलाई से लेकर अगले 5 दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।
Recommended Video

10 जुलाई से जमकर बरसेंगे बादल
तो वहीं 11 जुलाई से लेकर अगले 3 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बंगाल और झारखंड-बिहार में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, छत्तीसगढ़ , तेलंगाना, ओडिशा , गोवा , महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा में बारिश होने की संभावना दिख रही है और इसी कारण यहां अलर्ट जारी किया गया है।

10 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगा मानसून
मालूम हो कि इससे पहले भी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मानसून 10 जुलाई तक दस्तक दे सकता है और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

मानसून का मतलब है- ऐसी हवा जो बारिश कराए
हाइड्रोलोजी में मानसून का मतलब होता है- ऐसी हवा जो बारिश कराए। दरअसल हिंद-अरब सागर की ओर से इंडिया की ओर साउथ-वेस्ट कोस्ट से आनी वाली हवाओं के कारण बरसात होती है, इसलिए इन हवाओं को मानसून कहा जाता है। देश में मानसून सीजन 4 महीने का होता है।

स्काईमेट वेदर का अपडेट
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं 11-12 जुलाई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, अंडमान -निकोबार , लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications