Monsoon updates: मानसून पहुंचा उत्तर भारत, अगले 24 घंटों में दिल्ली में हो सकती है बारिश
बेंगलुरु। गर्मी से उबल रहे उत्तर भारत के लिए अच्छी खबर है क्योंकि मॉनसून उत्तर भारत पहुंच चुका है और मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में झमाझम बारिश हो सकती है। अभी यह पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में आगमन की प्रक्रिया में है, 30 जून तक कच्छ को छोड़कर पूरे भारत में मॉनसून होगा। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मॉनसून के दिल्ली पहुंचने का सामान्य समय 29 जून है.लेकिन हल्की बारिश का सिलसिला शुरू है और आसमान पर बादल छाए हुए हैं। तापमान में आई गिरावट की वजह से गर्मी से झुलस रहे दिल्लीवासियों के चेहरे पर मुस्कान खिली है। मौसम विश्लेषकों ने कहा कि मॉनसून लगभग एक हफ्ते से मंद हो गया था। हालांकि रविवार से फिर सक्रिय हो गया है और उत्तर की तरफ बढ़ने लगा है।
हरियाणा में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि प्री-मॉनसून के कारण हरियाणा में अगले 4 दिन (29 जून से 1 जुलाई तक) भारी बारिश की आशंका है। आपको बता दें कि मौसम विश्लेषकों ने कहा कि मॉनसून लगभग एक हफ्ते से मंद हो गया था। हालांकि रविवार से इसने फिर से रफ्तार पकड़ी है और उत्तर की तरफ बढ़ने लगा है। मानसून ने झारखंड और बिहार में भी दस्तक दे दी है। पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों सुपौल और जमशेदपुर में बारिश दर्ज की गई है।

विभाग के मुताबिक आज भी गुजरात के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है, मानसून उत्तरी छोर में मुंबई, ठाणे, अहमदनगर, बुल्धाना, अमरावती, गोंदिया, कटक, मिदनापुर आदि से होकर लगातार आगे बढ़ रहा है, इससे उत्तर भारतीय राज्यों यानी पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

गुरूवार के मौसम बुलेटिन के मुताबिक आज पटना, छपरा, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में सोमवार को बारिश हो सकती है, आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।
-
Aaj Ka Mausam: असम-हिमाचल समेत 11 राज्यों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा? -
Aaj Ka Mausam: UP- राजस्थान समेत 9 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, Alert जारी -
Aaj Ka Mausam: बंगाल-सिक्किम में चलेगी तूफानी हवाएं, 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह?












Click it and Unblock the Notifications