Monsoon Updates: 11 दिन बाद मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जानिए कब पहुंचेगा केरल? क्या कम होगी इस बार बारिश?
Monsoon Updates: केरल में Pre मानसून बारिश हो रही है और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है,आईएमडी के मुताबिक इस साल मानसून सामान्य ही रहेगा।

Monsoon Updates In Hindi: पूरे देश में मौसम का रूख बिगड़ा हुआ है। कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से इस वक्त उत्तर भारत में जमकर बरसात हो रही है तो वहीं दक्षिण में प्री-मानसून गतिविधियां चालू हैं। ऐसे में अब मौसम विभाग ने साउथ वेस्ट मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। उसके मुताबिक 19 मई से अंडमान में अटके मानसून ने कल से रफ्तार पकड़ी है और ये एक-दो दिनों के अंदर केरल में दस्तक दे सकता है और आईएमडी के मुताबिक ये 15 जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेगा।
मानसून की चाल में एक हफ्ते का विलंब
आईएमडी ने कहा कि नार्मल गति से चलते हुए मानसून को 22 से 26 मई के बीच अंडमान को कवर कर लेना चाहिए था लेकिन ये वहां अटक गया था लेकिन इसने मंगलवार से फिर से रफ्तार पकड़ी है और इसी वजह से ये बंगाल की खाड़ी में आज पहुंचा है, जिसकी वजह से ये केरल कल-परसों यानी कि एक जून के बजाय दो या तीन जून के बीच पहुंचेगा। यानी कि इसकी चाल में एक हफ्ते का विलंब है।
13-14 जून तक मानसून पहुंचेगा बिहार
केरल से मानसून फिर उत्तर भारत की ओर मूव करेगा और ये बिहार अनुमान के मुताबिक 13-14 जून तक पहुंचेगा और दिल्ली में इसकी एंट्री फिलहाल 12 दिन लेट से होने वाली है, ये वहां पर करीब 12 जुलाई के आस-पास प्रवेश करेगा। इस बार मानसून सामान्य ही रहेगा इसलिए मौसम विभाग ने कहा है कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
बारिश औसत से कहीं ज्यादा हो सकती है
फिलहाल अभी जो अनुमान है उसके हिसाब से इस बार बारिश औसत से कहीं ज्यादा हो सकती है। मानसून का प्रवेश भले ही लेट हो रहा हो लेकिन इसकी रफ्तार में कोई कमी नहीं आएगी और ना ही ये किसी राज्य को सताएगा लेकिन कुछ राज्यों की बारिश में इसका फर्क दिख सकता है, जैसे कि बिहार में मानसूनी बारिश औसत से कम तो यूपी में औसत से ज्यादा के आसार हैं।
आज यहां होगी बारिश
फिलहाल मौसम विभाग ने मानसून को लेकर तो ये अपडेट दिया है तो वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली , राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं। तो वहीं कर्नाटक, आंध्रा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वही आज पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए असम, सिक्किम और मिजोरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications