Monsoon updates: देश के 13 राज्यों में आंधी- तूफान और बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। देश के दक्षिणी हिस्से में मानसून प्रवेश कर चुका है जबकि उत्तरी भारत में तेज गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में मानसून त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम पहुंच जाएगा इसलिए विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हो गई है, यहां कई इलाकों में जमकर बारिश और आंधी ने उत्पात मचाया है।

Monsoon updates: देश के 13 राज्यों में आंधी- तूफान और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के महाराष्ट्र और गोवा की ओर बढ़ रहा है और कुछ इलाकों में बारिश भी हो रही है, अभी आने वाले दिन भी ये राज्य बारिश से खासा प्रभावित रहने वाले हैं, इसके आलावा भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, एमपी, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के कई हिस्सों में आंधी-तूफान आने की आशंका जताई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

साथ ही ये भी कहा है कि आज अंडमान निकोबार आइलैंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है इसलिए लोग जरा सचेत रहें तो वहीं वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक व ओडिशा में गरज के साथ छींटे पड़ने, धूल भरी हवा चलने एवं बिजली चमकने की भी आशंका विभाग की ओर से जाहिर की गई है।

देश के 13 राज्यों में आंधी- तूफान और बारिश की चेतावनी....

सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की सही स्थिति

भारतीय मौसम विभाग ने सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की सही स्थिति भी व्यक्त की है, विभाग ने कहा है कि मानसून अपने समय से चल रहा है। अरेबियन सी से आ रहा सिस्टम बंगाल की खाड़ी होते हुए पूर्वी भारत तक पहुंच रहा है।

देश के 13 राज्यों में आंधी- तूफान और बारिश की चेतावनी....

सही है मानसून की रफ्तार

इसे पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार पहुंचने में अभी 12 से 13 दिन का वक्त लगने का अनुमान है। बिहार से झारखंड के बीच बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण ही लोकल थंडर स्टॉर्म विकसित हो रहे हैं, जिसके कारण यहां प्री-मानसून बारिश हो रही है।अगर मानसून इसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहा तो जून के अंतिम सप्ताह तक ये यूपी में दस्तक दे देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+