Monsoon updates: पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड में आज भारी बारिश की आशंका
बेंगलुरु। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने कहा है कि मानसून पूर्वी राजस्थान, यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में छा गया है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़. उत्तर मानसून के सक्रिय होने की वजह से आज पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका है। अगले दो-तीन दिनों तक उत्तराखंड के आठ जिलों पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश की आशंका है। इसके तहत 115 से 204 मिमी तक बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि इस वक्त पूरे भारत में मानसून छा चुका है, जिसकी वजह से देश के हर इलाके में अब अच्छी-खासी बारिश होने के आसार है। वैसे पिछले दो दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

जारी चेतावनी के अनुसार अब पूर्वी उत्तर-प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटिय कर्नाटक में भारी बारिश के आसार बने हैं और बारिश का दौर अब रूकने वाला नहीं है। आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications