Monsoon Updates: मुंबई-गोवा समेत तटीय इलाकों में आज हो सकती है जोरदार बारिश

महाराष्ट्र में मॉनसून के पहुंचते ही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। 8 जून से महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश हो रही है और मौसम विभाग की मानें तो आज मुंबई और गोवा समेत तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मुंबई। महाराष्ट्र में मॉनसून के पहुंचते ही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। 8 जून से महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश हो रही है और मौसम विभाग की मानें तो आज मुंबई और गोवा समेत तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के कई तटीय इलाकों में जोरदार बारिश देखी जा रही है। 8 जून को मॉनसून के महाराष्ट्र पहुंचने के साथ ही तटीय इलाकों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। मुंबई और आस-पास के इलाकों में बारिश से निपटने के लिए अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

Monsoon

मुंबई में बारिश से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। तेज बारिश से कई जगह पानी भर गया है, जिससे लोगों को कहीं आने-जानें में परेशानी हो रही है। बारिश से निपटने के लिए बीएमसी ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी मानसून मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मॉनसून गोवा, कर्नाटक और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, कोंकण के कुछ हिस्से, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा, पूरे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ गया है।

Monsoon

'अरब सागर के अधिकतर हिस्सों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून आगे बढ़ गया है। महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्र, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्से, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में मॉनसून की फुहारें अगले 48 घंटों में गिर सकती हैं।' मुबंई में मॉनसून ने शुक्रवार को दस्तक दी लेकिन गुरुवार को हुई प्री-मॉनसून बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मुंबई की लोकल ट्रेनें गुरुवार को 20 मिनट की देरी से चलीं, वहीं बारिश के कारण कई फ्लाइट्स को अहमदाबाद की तरफ मोड़ दिया गया। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में 8 से 10 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में शनिवार को जोरदार बारिश हो सकती है। मुंबई और कोंकण रीजन में भी 10 और 11 जून को भारी बारीश की आशंका जताई जा रही है। मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए एमरजेंसी नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। मुंबई में लोग एमरजेंसी के समय 1916 और मुंबई के बाहर लोग 1077 नंबर डायल कर सकते हैं।

आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार इस बार मध्य भारत में सामान्य बारिश हो सकती है, वहीं दक्षिण भारत में इस बार सामान्य से भी कम बारिश की संभावना जताई जा रही है। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सामान्य से भी कम बारिश हबो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी इस बार कम बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+